सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Supreme Court hearing tomorrow in the comment case on Colonel Sofia, Minister Shah has apologized fou

MP News: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम सुनवाई कल, मंत्री शाह अब तक चार बार मांग चुके माफी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मंत्री विजय शाह का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, जिसकी सुनवाई 9 फरवरी को प्रस्तावित है। सुनवाई से पहले विजय शाह ने एक बार फिर वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

MP News: Supreme Court hearing tomorrow in the comment case on Colonel Sofia, Minister Shah has apologized fou
मंत्री कुंवर विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी को सुनवाई प्रस्तावित है। इससे दो दिन पहले शनिवार, 7 फरवरी को मंत्री विजय शाह ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका किसी भी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी वर्ग का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अब तक शाह मामले में चार बार माफी मांग चुके हैं। 
Trending Videos

बता दें प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने अपने बयान में कहा कि वह पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं और आज दोबारा दोहराते हैं कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके शब्द उनकी भावना के अनुरूप नहीं थे और यह टिप्पणी देशभक्ति के उत्साह, भावनात्मक आवेश और उत्तेजना में निकल गई। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह अपनी भाषा को लेकर पूरी सावधानी बरतेंगे और ऐसी गलती दोहराई नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: जिस घर में मां करती थी झाड़ू-पोछा, उसी घर में बेटे ने दिनदहाड़े डाला डाका; बंधक बनाकर डेढ़ लाख लूटे

बता दें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई इस टिप्पणी को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। 19 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिए थे कि वह दो सप्ताह के भीतर मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने या नहीं देने पर निर्णय ले। यह समय सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार ने एसआईटी की रिपोर्ट का दोबारा परीक्षण करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा है। 

ये भी पढ़ें- Bhopal: हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया, असली पहचान उजागर होने पर शुरू की ब्लैकमेलिंग; पकड़ा गया आवेश

प्रमुख आदिवासी नेता हैं शाह
विजय शाह प्रदेश की राजनीति में आदिवासी समाज के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वह आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और जनजातीय क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव माना जाता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में आदिवासी वर्ग की भूमिका अहम होने के कारण यह मामला राजनीतिक रूप से भी काफी संवेदनशील बन गया है। बता दें, कि विजय शाह इस प्रकरण में अब तक चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। 11 मई 2025 को इंदौर जिले के महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसके बाद उन्होंने 13, 14 और 23 मई 2025 को माफी मांगी थी और अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले चौथी बार वीडियो जारी कर खेद प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें- MP News: जूनियर डॉक्टर्स आर-पार के मूड में, स्टाइपेंड-बीमा को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम, जाएंगे हड़ताल पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed