फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Case: Twisha's second post-mortem to be conducted tomorrow; AIIMS Delhi's special forensic team

Twisha Sharma Case: कल होगा त्विषा का दूसरा पोस्टमार्टम, एम्स दिल्ली की स्पेशल फॉरेंसिक टीम पहुंची भोपाल

Sat, 23 May 2026 04:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 23 May 2026 04:12 PM IST
सार

त्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दूसरी ऑटोप्सी होगी। एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया है,शनिवार शाम दिल्ली एम्स की विशेष फॉरेंसिक टीम राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंच गई। रविवार को एम्स भोपाल में त्विषा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।  

विज्ञापन
Twisha Sharma Case: Twisha's second post-mortem to be conducted tomorrow; AIIMS Delhi's special forensic team
त्विशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्विषा शर्मा केस में दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार शाम दिल्ली एम्स की विशेष फॉरेंसिक टीम राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंच गई। रविवार को एम्स भोपाल में त्विषा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की निगरानी में चार वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष बोर्ड बनाया गया है, जो पूरे मामले की दोबारा जांच करेगा।
विज्ञापन


एम्स भोपाल में होगी ऑटोप्सी
दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम रविवार को एम्स भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी। बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और तय फॉरेंसिक प्रोटोकॉल के तहत की जाएगी, ताकि मौत के कारणों को लेकर किसी तरह का संदेह न रहे।
विज्ञापन


परिवार लगातार कर रहा था मांग
त्विषा के परिवार ने पिछले कई दिनों से दूसरे पोस्टमार्टम की मांग उठाई थी। परिवार का कहना था कि मौत की परिस्थितियों और कारणों को लेकर कई सवाल अब भी बाकी हैं। त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने कोर्ट में दायर आवेदन में कहा था कि दूसरी पोस्टमार्टम से सच्चाई साफ हो सकेगी। परिवार का यह भी कहना था कि यदि सभी जांच प्रक्रियाएं निष्पक्ष तरीके से पूरी हो जाती हैं तो इसके बाद त्विषा का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कब आई, कैसे गई?' आखिरी CCTV के बाद सास के कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस, त्विषा केस में नया मोड़


12 मई से मार्चुरी में रखा है शव
त्विषा शर्मा का शव 12 मई की रात से एम्स भोपाल की मार्चुरी में रखा हुआ है। इस बीच शव के डिकम्पोज होने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री तापमान की जरूरत होती है, जबकि एम्स भोपाल में फिलहाल माइनस 4 डिग्री तक की ही सुविधा उपलब्ध है। इसी को लेकर कटारा हिल्स थाना पुलिस ने भी परिवार को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया था। अब रविवार को होने वाले दूसरे पोस्टमार्टम पर पूरे मामले की नजर टिकी हुई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed