Twisha Sharma Case: छत पर जाती दिखी ट्विशा, फिर नीचे लाते दिखा पति; सीसीटीवी फुटेज ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
Twisha Sharma Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज हो गई। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी अब वायरल हो रहा है। जिसमें वो छत पर जाती दिखी हैं। देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वाली रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपी पति अधिवक्ता समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भोपाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने खारिज कर दी है। सोमवार दोपहर बाद हुई सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।
इस बीच, सोमवार को गिरिबाला सिंह के घर के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो में ट्विशा शर्मा सीढ़ियों के सहारे छत पर जाती दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में पति समर्थ सिंह और एक अन्य व्यक्ति उन्हें उठाकर नीचे लाते नजर आ रहे हैं। नीचे लाते समय समर्थ सिंह उन्हें रोककर सीपीआर देने का प्रयास करते भी दिखाई दे रहे हैं। ट्विशा के परिजनों ने पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराए जाने के लिए आवेदन दिया है। हालांकि, इस पर अदालत ने पुलिस का पक्ष जानने के बाद फिलहाल कोई निर्णय नहीं दिया है।
एसीपी रजनीश कश्यप क्या बोले?
इधर, मिसरोद एसीपी रजनीश कश्यप के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को मामले की जांच सौंपी गई है। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमें रविवार सुबह से उसकी तलाश में जुटी हैं। समर्थ सिंह भोपाल स्थित अपने निवास और अन्य संभावित ठिकानों पर नहीं मिला है।
पुलिस उसकी मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है और परिचितों से पूछताछ कर उसके छिपने के संभावित स्थानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने समर्थ सिंह की जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।
पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: 'मैं फंस गई हूं यार', मौत से पहले ट्विशा का सहेली को दर्दभरा मैसेज, खुल रहे कई राज
विदेश भागने की आशंका, पासपोर्ट जब्त कराने की तैयारी
ट्विशा शर्मा के पति अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसके विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेज रहे हैं, जिसमें समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त कर निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि पासपोर्ट जब्त होने पर वह विदेश नहीं भाग सकेगा।
