फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Death Case: Bhopal Court Sends Accused Samarth Singh to 7-Day Police Remand

MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Sat, 23 May 2026 04:16 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Sat, 23 May 2026 04:16 PM IST
सार

त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल अदालत ने आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी। समर्थ सिंह को जबलपुर में हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Twisha Sharma Death Case: Bhopal Court Sends Accused Samarth Singh to 7-Day Police Remand
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्विषा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। वहीं, त्विषा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन




पुलिस ने क्या कहा था?
बता दें कि त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि सबसे पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा और कोर्ट से पीआर (पर्सनल रिकॉग्निजेंस बॉन्ड) लिया जाएगा। हम सात दिन की रिमांड मांगेंगे। उन्हें देर रात लाया गया था, इसलिए कुछ प्रक्रियाओं में समय लग रहा है। आगे उनसे पूछताछ की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


पढ़ें:  'कब आई, कैसे गई?' आखिरी CCTV के बाद सास के कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस, त्विषा केस में नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब उनसे विस्तार से पूछताछ होगी और यदि यह सामने आता है कि फरारी के दौरान किसी ने उन्हें शरण दी थी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने की अनुमति नहीं दी। इस बीच मेरी टीम भी वहां मौजूद थी। इसके बाद मेरी टीम ने जबलपुर पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया।

मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
त्विषा शर्मा के आखिरी मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर त्विषा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है। उधर, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित त्विषा के घर के उस हिस्से की तस्वीर भी सामने आई है, जहां उसका शव मिला था। 

मीडिया से बचते हुए समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए भेजा
भोपाल पुलिस मीडिया से बचते हुए समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए जेपी अस्पताल ले गई। इसके बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे उसे सीधे भोपाल जिला अदालत पहुंचाया गया। यहां भी पुलिस ने मीडिया से बचाने के लिए आरोपी को अदालत के पीछे स्थित गेट नंबर-3 से अंदर प्रवेश कराया। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दहेज हत्या मामले के विभिन्न पहलुओं, मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और जांच में शामिल अन्य बिंदुओं को लेकर पूछताछ के लिए समर्थ सिंह को रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed