{"_id":"6a55aa5d596b3bd3f10786c3","slug":"twisha-sharma-death-case-crucial-hearing-in-bhopal-court-today-cbi-may-submit-twisha-s-second-post-mortem-re-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twisha Sharma Death Case: भोपाल कोर्ट में आज अहम सुनवाई,CBI पेश कर सकती है त्विषा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twisha Sharma Death Case: भोपाल कोर्ट में आज अहम सुनवाई,CBI पेश कर सकती है त्विषा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
Tue, 14 Jul 2026 08:48 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:48 AM IST
सार
भोपाल की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में अहम सुनवाई होगी। इस दौरान सीबीआई दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कोर्ट के सामने रख सकती है, जबकि दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे।
विज्ञापन
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मामले में मंगलवार को जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे, अधिवक्ता समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। जांच एजेंसी सीबीआई इस सुनवाई के दौरान दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड द्वारा तैयार की गई दूसरी पोस्टमॉर्टम की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट भी अदालत में पेश कर सकती है। यह रिपोर्ट मामले की जांच में अहम मानी जा रही है। सीबीआई ने 25 मई 2026 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इसके बाद से एजेंसी फॉरेंसिक साक्ष्य, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: घनश्याम और आशुतोष में होगा दिलचस्प मुकाबला, एक को छवि का भरोसा तो दूसरे को सत्ता और संगठन का
एम्स की रिपोर्ट पर टिकी नजर
जानकारी के अनुसार, दिल्ली एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी है। रिपोर्ट की एक प्रति हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े कुछ वैज्ञानिक साक्ष्यों का परीक्षण किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष निकाले गए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मंत्री बनाम ब्यूरोक्रेसी! ट्रांसफर को लेकर मंत्री ने CM-CS से की शिकायत, सचिव से मांगा गया जवाब
60 दिन की समय-सीमा भी अहम
सीबीआई को जांच शुरू किए लगभग 60 दिन पूरे होने वाले हैं। ऐसे में एजेंसी इस अवधि के भीतर अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर सकती है। यदि तय कानूनी समय-सीमा में चार्जशीट दाखिल नहीं होती है, तो आरोपी पक्ष कानून के तहत डिफॉल्ट जमानत की मांग कर सकता है। इसलिए मंगलवार की सुनवाई को जांच और कानूनी प्रक्रिया, दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: MP में UCC लागू होने की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट; इसी माह बन सकता है कानून
क्या है मामला?
12 मई 2026 की रात त्विषा शर्मा कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया था। अब इसी रिपोर्ट को मामले के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्यों में माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: डीजीपी मकवाना को मातृशोक, उज्जैन में हुई अंत्येष्टि, सीएम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि