{"_id":"6a12ebfafeeaddf7f4051f67","slug":"upsc-preliminary-exam-over-12-000-candidates-arrive-at-36-centers-in-bhopal-entry-granted-after-strict-scrut-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC प्रारंभिक परीक्षा: भोपाल के 36 केंद्रों पर 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे,कड़ी जांच के बाद मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC प्रारंभिक परीक्षा: भोपाल के 36 केंद्रों पर 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे,कड़ी जांच के बाद मिली एंट्री
Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
सार
भोपाल में रविवार को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 36 केंद्रों पर 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 9 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच और सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को राजधानी भोपाल के 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई, जिसमें सुबह और दोपहर दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ केंद्रों पर देखने को मिली। शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रमुख केंद्रों में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, एमएलबी गर्ल्स कॉलेज, सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, कोपल कॉलेज, मित्तल इंस्टीट्यूट और केएनपी कॉलेज शामिल रहे।
सुबह 9 बजे के बाद नहीं मिला प्रवेश
आयोग के निर्देशों के तहत परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह 9 बजे के बाद देर से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को केंद्रों में एंट्री नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें नजर आईं।
कड़ी सुरक्षा और सघन जांच
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की गई। एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। फोटो स्पष्ट नहीं होने पर अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगे गए।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी रोक
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। आयोग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। परीक्षा केंद्रों पर इसको लेकर विशेष निगरानी रखी गई।
यह भी पढ़ें-त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
अब मुख्य परीक्षा की तैयारी
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की नजर मुख्य परीक्षा पर रहेगी। मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की थीं।