{"_id":"69d70868c7d845f85606ce4c","slug":"weather-today-impact-of-storms-and-rain-today-intense-heat-to-rise-across-the-entire-state-starting-tomorrow-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश के बाद अब होगा हीट अटैक, कल से चढ़ेगा पारा, आज रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश के बाद अब होगा हीट अटैक, कल से चढ़ेगा पारा, आज रही राहत
Thu, 09 Apr 2026 07:36 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:36 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में आज मौसम राहत भरा रहा कई जिलों में बादल, आंधी और हल्की बारिश से तापमान 3 से 6°C तक नीचे रहा। जबलपुर समेत कुछ जगहों पर बारिश भी दर्ज हुई। हालांकि यह राहत अस्थायी है और कल से मौसम साफ होते ही तापमान 5-6°C तक बढ़ेगा, जिससे प्रदेश में फिर तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
मौसम में हो सकता है बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने राहत दी। दिनभर बादल, आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। कई जिलों में बूंदाबांदी से गर्मी पर ब्रेक लगा रहा, लेकिन यह राहत अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 31°C से 38°C के बीच रहा। सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में 38.4°C दर्ज हुआ, जबकि भोपाल में 34°C और इंदौर में 33.8°C रिकॉर्ड किया गया।ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक कम रहा। बारिश की बात करें तो जबलपुर में सबसे ज्यादा 9.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा रायसेन (1.2 मिमी), उज्जैन (1.0 मिमी), रीवा (0.6 मिमी) और नर्मदापुरम (0.5 मिमी) में हल्की बारिश हुई। कई अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर देखा गया।
कल कैसा रहेगा मौसम
10 अप्रैल से मौसम साफ होते ही गर्मी फिर जोर पकड़ेगी। दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।भोपाल, इंदौर समेत ज्यादातर शहरों में पारा 38 से 40°C के करीब पहुंच सकता है। 11 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश पर सीमित रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मेट्रो की अंडरग्राउंड खुदाई से खतरे में इमारतें,बिना नोटिस दहशत में लोग, जर्जर होटल ढहने का खतरा
अब शुरू होगा असली गर्मी का सीजन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई प्रदेश में गर्मी के पीक महीने होते हैं। इस बार मार्च के आखिरी दिनों में तापमान 41°C के पार पहुंच गया था, लेकिन बार-बार एक्टिव सिस्टम के चलते गर्मी का असर धीमा पड़ा। पिछले 8 दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का दौर बना रहा। फरवरी और मार्च में भी चार-चार बार मौसम बदला, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें-नौकरी पर संकट का डर,सड़कों पर उतरे शिक्षक,भोपाल में DPI घेराव,TET आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन