सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Wife eloped with lover, husband committed suicide, made serious allegations in video

Bhopal News: प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने की खुदकुशी, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

निशातपुरा क्षेत्र में 30 वर्षीय पंकज अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में उसने पत्नी और उसके मित्र पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। पारिवारिक विवाद और पुलिस शिकायतों से वह तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Wife eloped with lover, husband committed suicide, made serious allegations in video
मर्चुरी के बाहर मृतक के परिजन
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान पंकज अहिरवार (30), निवासी रतन कॉलोनी के रूप में हुई है। पंकज एक निजी कंपनी में गैस सिलेंडर डिलीवरी का कार्य करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे उसने अपने घर में फांसी लगा ली। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


वीडियो में लगाए आरोप
पंकज ने अपने आखिरी वीडियो में पत्नी संध्या और उसके मित्र विकास पालकर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज के अनुसार विकास उसकी पत्नी को अपने साथ खुरई ले गया है। बार-बार बुलाने के बावजूद पत्नी वापस आने को तैयार नहीं है। उल्टा पत्नी उसे झूठे आरोपों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देती थी। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमबीए छात्रा मर्डर केस- शक और चाहत के साथ नशे की आदत ले गई सलाखों के पीछे

परिजनों का आरोप-मानसिक दबाव में था पंकज
वीडियो में पंकज ने अपनी मानसिक व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने गांधीनगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस कारण उसे कई बार थाने के चक्कर काटने पड़े और वहां बिठाया भी गया। पुलिस कार्रवाई और पारिवारिक कलह से वह गहरे तनाव में था। मृतक के छोटे भाई गगन ने बताया कि संध्या और विकास के बीच घंटों फोन पर बात होती थी। जब पंकज इसका विरोध करता, तो घर में विवाद होता था। कुछ समय पूर्व संध्या, पंकज को छोड़कर विकास के साथ रहने चली गई थी, जिससे पंकज डिप्रेशन में चला गया। परिजनों ने कहा कि उन्होंने वीडियो और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं, लेकिन पुलिस अभी श्जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed