{"_id":"630dcb5b8f77bb55f651e134","slug":"yellow-alert-of-rain-in-four-districts-of-the-state-there-is-a-possibility-of-thunder-and-lightning-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रदेश के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, भोपाल संभाग में गरज के साथ बिजली गिरने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: प्रदेश के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, भोपाल संभाग में गरज के साथ बिजली गिरने के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और देवास जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल संभाग के जिलों में तेज गरज के साथ बिजली चमकने और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। फिलहाल लोगों को भी बारिश से राहत मिल गई हैं। हालंकि आज फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और देवास जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल संभाग के जिलों में तेज गरज के साथ बिजली चमकने और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश रुकने की वजह से प्रदेश में तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, इंदौर एवं चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा उज्जैन, शहडोल, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।मौहखेड़ा, सौसर, विदिशा में 7 सेमी, जबलपुर, धनौरा, रहली में 5 सेमी, उदयपुरा, खिरकिया, इटारसी, शाहगढ़, खुरई में 4 सेमी, लवकुशनगर, बिछुया, बिजावर, देवेंद्रनगर, किरनापुर, गैरतगंज, नर्मदापुरम में तीन सेमी बारिश दर्ज की गई।
आगामी 24 घंटे में मौसम विभाग ने शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही भोपाल संभाग के जिलों, श्योपुरकलां, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, शाजापुर, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर, सिवनी, कटनी एवं नर्मदापुरम में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की आशंका व्यक्त की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X