सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Young engineer commits suicide by hanging herself; suicide note mentions love failure

प्रेम में असफलता: भोपाल में इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छलका प्यार के नहीं मिलने का दर्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में 25 वर्षीय इंजीनियर युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में प्रेम संबंध में असफलता का जिक्र है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Young engineer commits suicide by hanging herself; suicide note mentions love failure
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। वह 15 अप्रैल को छुट्टी लेकर भोपाल स्थित अपने घर आई थी।

Trending Videos

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कंपनी में साथ काम करने वाले एक युवक के साथ बिताए गए पलों का जिक्र किया है। नोट में प्रेम संबंध में असफलता को आत्महत्या का कारण बताया गया है। हालांकि, सुसाइड नोट में युवक पर किसी प्रकार के उत्पीड़न या दबाव का आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलार थाना पुलिस के अनुसार, मृतका तनु कुशवाह (पिता भगवान कुशवाह) कोलार की निवासी थी। वह बीटेक करने के बाद पिछले तीन वर्षों से इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात, जब घर में परिजन मौजूद नहीं थे, उसने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।


पढ़ें:  'आप अपनी नाकामी का बहाना नहीं बना सकते', चंबल में अवैध खनन पर फिर मोहन सरकार को फटकार

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निगमकर्मी हैं पिता
मृतका दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता नगर निगम में कार्यरत हैं, जबकि मां निजी कार्य करती हैं। छोटी बहन फिलहाल पढ़ाई कर रही है। तनु ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर इंजीनियरिंग पूरी की थी और कई सपनों के साथ इंदौर में नौकरी शुरू की थी। उसकी मौत के बाद से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed