फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP का स्थापना दिवस: शिवराज ने भगवा टोपी पहन फहराया पार्टी का झंडा, बोले- गर्व है देश के विकास की नई दिशा मिली

Wed, 06 Apr 2022 04:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 42वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय पर मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवा टोपी पहनकर पार्टी का झंडा फहराया। वहीं, पार्टी ने प्रभात फेरी भी निकाली। शिवराज बोले कि आज मुझे गर्व है कि पार्टी ने देश के विकास की नई दिशा दी है।

विज्ञापन
BJP's foundation day: Shivraj wore a saffron cap, raised the party's flag, said, proud that the country has got a new direction of development
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी मुख्यालय में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (6 अप्रैल) को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने भगवा टोपी पहन रखी थी। पार्टी ने स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी भी निकाली। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान बोले कि आज मुझे गर्व है कि पार्टी की वजह से देश को विकास की नई दिशा मिली है।


BJP's foundation day: Shivraj wore a saffron cap, raised the party's flag, said, proud that the country has got a new direction of development
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में अन्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर भाजपा का ध्यज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भगवा टोपी पहनकर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि लाखों लाख कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनसंघ से भाजपा बनी है। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि पार्टी की वजह से देश के विकास को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में पूर्ण बहुमत में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी।
BJP's foundation day: Shivraj wore a saffron cap, raised the party's flag, said, proud that the country has got a new direction of development
शिवराज सिंह चौहान भी प्रभात फेरी में शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने अगले साल के लिए कार्यक्रमों की घोषणा भी की। शिवराज ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक अभियानों की शुरुआत होगी। कार्यकर्ता पार्टी और सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। हम सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।  
 
पीएम को सुनने मुख्यालय में लगी स्क्रीन
बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना। इसके अलावा प्रदेश के मंडल और जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed