{"_id":"684045367a0db7c2fb0971ae","slug":"burhanpur-bakra-eid-totapari-goat-worth-1-20-lakh-viral-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यह बुरहानपुर की शान है', 1.20 लाख के बकरे को देखने उमड़ी भीड़, बकरीद पर बढ़ी तोतापरी नस्ल की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यह बुरहानपुर की शान है', 1.20 लाख के बकरे को देखने उमड़ी भीड़, बकरीद पर बढ़ी तोतापरी नस्ल की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार
बुरहानपुर जिले में जैसे जैसे बकरीद पास आ रही है, वैसे वैसे बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है और बकरों की खरीद बिक्री भी जोरों पर है। इस बार एक खास बकरा सबका ध्यान खींच रहा है, जो अपनी बड़ी कद काठी और ज्यादा कीमत की वजह से चर्चा में है।
बुरहानपुर में 1.20 लाख के बकरे को देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुरहानपुर जिले में जैसे जैसे बकरीद का त्योहार नजदीक आ रहा है, बाजारों की रौनक और बकरों की खरीद फरोख्त भी तेजी पकड़ रही है। इस बार एक खास बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जो अपने शानदार कद काठी और ऊंची कीमत के चलते चर्चा में है।
‘तोतापरी हैदराबादी’ नस्ल का बकरा बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
शहर के अकबरी सराय क्षेत्र निवासी शाहिद खान का ‘तोतापरी हैदराबादी’ नस्ल का दो साल का बकरा इन दिनों लोगों की नजरों में छाया हुआ है। जब शाहिद इस बकरे को बाजार लेकर पहुंचे तो उसकी लंबाई और भारी शरीर को देखकर लोग हैरान रह गए। बकरा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे बाजार में भीड़ लग गई।
यह भी पढ़ें: ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
कीमत 1.20 लाख तक पहुंची
शाहिद खान ने बताया कि उन्होंने इस बकरे को बचपन से बेटे की तरह पाला है। उसका खानपान, देखभाल और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है। इस प्यार और देखभाल का नतीजा है कि आज बकरा न सिर्फ कद काठी में शानदार है बल्कि अब तक इसकी 95 हजार रुपये तक की बोली लग चुकी है। लेकिन शाहिद का कहना है कि वे इसे 1 लाख 20 हजार रुपये से कम में नहीं बेचेंगे।
बकरा सिर्फ बुरहानपुर में ही बिकेगा
शाहिद खान का कहना है कि वे इस बकरे को बुरहानपुर के बाहर नहीं बेचना चाहते। उनका मानना है कि यह बकरा बुरहानपुर की शान बन चुका है और इसकी कुर्बानी भी यहीं दी जानी चाहिए। फिलहाल यह बकरा सोशल मीडिया से लेकर शहर के बाजारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
बकरीद से पहले सोशल मीडिया पर भी बकरा छाया
यह खास बकरा न सिर्फ बाजारों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। बकरीद के मौके पर तोतापरी नस्ल के बकरों की मांग में इजाफा भी देखा जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X