Shahdol News: सोन नदी में नहाने उतरा किशोर डूबा, दोस्तों के सामने गई जान
शहडोल जिले के बड़ी खारी गांव में 17 वर्षीय विप्र साकेत की सोन नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के शोर पर ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
शहडोल जिले के बड़ी खारी गांव में 17 वर्षीय विप्र साकेत की सोन नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के शोर पर ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के बड़ी खारी गांव में 17 वर्षीय किशोर की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विप्र साकेत (17) निवासी बड़ी खारी के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें- Datia Assembly By Election: दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखें तय, 30 जुलाई वोटिंग, तीन अगस्त को मतगणना
सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत का सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।
बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण प्रशासन लगातार लोगों से गहरे पानी में नहीं उतरने की अपील करता रहा है। इसके बावजूद लोग बिना सावधानी के नदी में नहाने चले जाते हैं, जिससे इस तरह के दर्दनाक हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी लोगों से नदी में नहाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
