सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur News: A young man died after being crushed under a huge statue of Ganesha

Burhanpur News: गणेश स्थापना से पहले दर्दनाक हादसा, 15 फीट की भारी भरकम प्रतिमा के नीचे दबने से युवक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रतिमा को सड़क के गड्ढों और ढलान के कारण असंतुलित होकर गिरना बताया गया। प्रशासन की ओर से केवल 10 फीट प्रतिमा की अनुमति होने के बावजूद 15 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई थी।

Burhanpur News: A young man died after being crushed under a huge statue of Ganesha
गणेश प्रतिमा हटाते लोग। मृतक शशांक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुराहनपुर शहर में देर रात गणेश प्रतिमा ले जा रहे एक युवक की प्रतिमा के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खंडवा के हाटकेश्वर गणेश मंडल से आये युवक गणेश प्रतिमा को लालबाग रोड से लेकर जा रहे थे। इस दौरान करीब 15 फिट ऊंची प्रतिमा को सड़क के गड्ढों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए रॉन्ग साइड से लेकर जाया जा रहा था। तभी तुलसी मॉल के पास सड़क में एक तरफ ढलान होने से भारी भरकम प्रतिमा पलट गई। इस दौरान प्रतिमा के साथ चल रहा खंडवा के नाई आवार क्षेत्र का युवक शशांक पिता प्रदीप जोशी उसके नीचे दब गया।
Trending Videos


दरअसल ढलान वाले हिस्से में ही प्रतिमा के तखत वाला हिस्सा था, जो कि काफी भारी था, जिससे प्रतिमा असंतुलित हुई और गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े और गम्भीर घायल हुए शशांक को किसी तरह बाहर निकाल कर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां कुछ देर के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं, शशांक के साथ आया उसकी साथी रोहित अस्पताल में उसकी मौत की खबर सुन बेहोश हो गया। उसे भी इलाज के लिए वहीं भर्ती करना पड़ा। इधर घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आमजन के सहयोग से रास्ते से प्रतिमा हटाने के प्रयास शुरू किए। यहां कड़ी मशक्कत के बाद खंडित हुई प्रतिमा को जेसीबी और क्रेन की मदद से उठा कर ट्रॉली में रखा गया। बाद में विसर्जन करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मां ने एक, चार और पांच साल के बच्चों को जहर खिलाया, फिर खुद भी खाया, तीन की मौत; बेटे की हालत गंभीर

10 फीट की अनुमति, लेकिन प्रतिमा थी 15 फीट
बता दें कि अभी 4 दिन पहले ही शहर के इच्छापुर मार्ग पर भी इसी तरह से सड़क के गड्ढों के चलते असंतुलित होकर एक और प्रतिमा गिरकर खंडित हुई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सड़कों के गड्ढे भरने की कवायद शुरू करवाई थी। वहीं प्रशासन ने पहले ही सभी मूर्ति निर्माताओं को 10 फीट से ऊंची प्रतिमा निर्माण पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बावजूद इसके करीब 15 फिट ऊंची प्रतिमा बनाई गई, जिसे मार्ग से निकालने में हो रही परेशानियों के चलते यह हादसा हुआ। अब खराब सड़कों को लेकर जिम्मेदारों और तय सीमा से ऊंची प्रतिमा निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बुराहनपुर के लिए यह काला दिन
इधर मौके पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस हादसे के लिए भाजपा नेता और प्रशासन जिम्मेदार है। ये लोग सड़क चोर हैं। यह दूसरी घटना है। हम सनातन धर्म की तो बात करते हैं और गणपति बप्पा का त्योहार सामने हैं। ऐसे में इस तरह की घटना के लिए भाजपा की सरकार, महापौर और कमिश्नर पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए। इस घटना में एक युवक आकस्मिक काल के गाल में समाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed