{"_id":"672caa32e2d4420d200ad7b5","slug":"burhanpur-district-administration-sealed-priya-industries-oil-packaging-factory-samples-also-seized-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: जिला प्रशासन ने प्रिया इंडस्ट्रीज तेल पैकेजिंग कारखाना सील किया, सैंपल भी किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: जिला प्रशासन ने प्रिया इंडस्ट्रीज तेल पैकेजिंग कारखाना सील किया, सैंपल भी किए जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रिया फायर गोदाम के पास ही तेल का कारखाना भी संचालित किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमानुसार, पटाखा गोदाम और तेल कारखाने के बीच उचित दूरी होनी चाहिए, लेकिन प्रिया इंडस्ट्रीज द्वारा इन मानकों का पालन नहीं किया गया।
बुरहानपुर में प्रिया इंडस्ट्रीज को सील किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रशासन ने गुरुवार को दरियापुर रोड पर स्थित प्रिया इंडस्ट्रीज तेल पैकेजिंग कारखाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान और एसडीएम पल्लवी पुराणिक के नेतृत्व में राजस्व अमले ने दोपहर 3 बजे ग्राम दरियापुर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने तेल कारखाने की सभी गतिविधियों को रोकते हुए वहां मौजूद उपकरण और तेल के सैंपल भी जब्त कर लिए।
एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने जानकारी दी कि प्रिया फायर गोदाम के पास ही तेल का कारखाना भी संचालित किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमानुसार, पटाखा गोदाम और तेल कारखाने के बीच उचित दूरी होनी चाहिए, लेकिन प्रिया इंडस्ट्रीज द्वारा इन मानकों का पालन नहीं किया गया। आग की घटना के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने इसे तुरंत सील करने का निर्णय लिया। एसडीएम ने बताया कि कारखाने के दस्तावेज और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने कारखाने में तेल की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया है। मौके पर अधिकारियों ने तेल पैकेजिंग के सैंपल लिए, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस कार्रवाई के बाद बुरहानपुर के तेल व्यापारियों में हड़कंप मच गया है, और अन्य कारखाने भी अपनी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क हो गए हैं।
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य नियमों का पालन करवाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य कारखानों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X