{"_id":"6a1a526b169ad51c2b0f5b8c","slug":"burhanpur-police-bust-illegal-cannabis-cultivation-hidden-in-banana-farm-burhanpur-news-c-1-1-noi1514-4338632-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: केले के खेत में उग रही थी ‘नशे की फसल’, पुलिस ने व्यापारी बनकर मारा छापा; 50 हजार रुपये का गांजा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: केले के खेत में उग रही थी ‘नशे की फसल’, पुलिस ने व्यापारी बनकर मारा छापा; 50 हजार रुपये का गांजा जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार
बुरहानपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाहपुर पुलिस ने केले के खेत में छिपाकर उगाई जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने 10.5 किलोग्राम वजन के पांच गांजे के पौधे जब्त कर आरोपी किसान को गिरफ्तार किया है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुरहानपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केले की फसल के बीच उगाई जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से 10 किलो 500 ग्राम वजनी पांच गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंडसिंगी निवासी संतोष पिता लक्ष्मण पाटील अपने केले के खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है।
केले की फसल के बीच गांजे के पौधे लगे हुए मिले
सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनोखी रणनीति अपनाई। पुलिसकर्मी केले के व्यापारी बनकर आरोपी के खेत तक पहुंचे और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खेत में केले की फसल के बीच गांजे के पौधे लगे हुए मिले। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संतोष पिता लक्ष्मण पाटील (40 वर्ष), निवासी ग्राम बंडसिंगी, थाना शाहपुर बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से गांजे की खेती संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई अनुमति या दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने खेत से 05 हरे गांजे के पौधे, कुल वजन 10 किलो 500 ग्राम जब्त कर लिए।
मामला दर्ज कर विवेचना शुरू
थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजे की खेती कब से कर रहा था और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।
ये भी पढ़ें- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: इंदौर का ‘मालवा अखबार’ भी रच चुका इतिहास, उदन्त-मार्त्तण्ड के 22 साल बाद छपा था
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और उत्पादन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X