सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur News: Wanted criminals attacked the police and tore their uniforms, two arrested

Burhanpur News: बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर पुलिसकर्मियों से की मारपीट, वर्दी फाड़ी, मुठभेड़ में दो को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

हमले में पुलिस की वर्दी फाड़ दी गई और शासकीय वाहन की चाबी छीनकर भागने की कोशिश की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपियों शेरसिंह सिकलीगर और सरताज सिकलीगर को पकड़ लिया, जबकि उनके तीन साथी विरेन्द्र सिकलीगर, समशेरसिंह सिकलीगर और गुरुचरण सिकलीगर फरार हो गए।

Burhanpur News: Wanted criminals attacked the police and tore their uniforms, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिले की खकनार पुलिस को थाना STF भोपाल के वांटेड बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। आरोपियों की धर पकड़ के दौरान उनके साथी भी वहां आ पहुंचे और सभी ने पुलिस के साथ ही गुंडागर्दी करते हुए थाना प्रभारी और पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। बदमाशों ने वर्दी तक फाड़ी दी। यही नहीं पुलिस के शासकीय वाहन को रुकवाकर, उसकी चाबी निकालकर भागने की कोशिश भी की गई। हालांकि इस दौरान खकनार पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उनकी इस कोशिश को नाकाम बना दिया।

Trending Videos
बता दें कि आरोपियों पर प्रदेश के खंडवा, खरगोन, बुराहनपुर और भोपाल सहित राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों के कई थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल दो आरोपी पुलिस के कब्जे में हैं। वहीं उनके तीन और साथियों की तलाश की जा रही है। बुराहनपुर जिले के खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर से सुचना मिली थी कि थाना STF भोपाल के साल 2022 के मामले में ईनामी फरारी दो बदमाश डोईफोडिया की ओर से खकनार आने वाले हैं। जिसके बाद थाने से एक स्पेशल टीम बनाकर फोर्स के साथ मौके पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान सिकलीगर समाज के दो व्यक्ति आते दिखे। जिन्हे रोककर नाम पता पुछने पर शेरसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर और सरताज पिता धरमसिंग सिकलीगर दोनो निवासी ग्राम पाचौरी का होना बताया गया। पुलिस टीम ने उन्हें STF भोपाल के अवैध हथियारों से जुड़े मामले मे फरार होने के बारे मे बताया, लेकिन तभी दोनो उत्तेजित हो गए और भागने की कोशिश करने लगे। दोनों ही आरोपी पुलिस टीम के साथ गालियां देते हुए झुमाझटकी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:'शंकराचार्य मुझे गाली देते हैं', बाबा बागेश्वर के बयान से गरमाया माहौल, मिली संवाद की चुनौती

यही नहीं, इस सबके दौरान मौके पर आरोपियों के तीन अन्य साथी विरेन्द्र पिता रीछपालसिंग सिकलीगर, समशेरसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर और गुरुचरण पिता रिछपालसिंह सिकलीगर तीनों निवासी ग्राम पाचौरी भी आ गए। उन्होंने भी पुलिस के शासकीय वाहन का रास्ता रोक लिया और गाड़ी की चाबी छीन कर पुलिस टीम को गालिया देते हुए झुमा झटकी और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में खकनार थाना प्रभारी को दोनों हाथों में, आरक्षक आयुष को दाहने हाथ में चोट आयी, तो वहीं आरक्षक सुनिल को दाहिने पैर में चोट आयी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। झूमाझटकी के दौरान आरोपियों के ये तीनों साथी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

बता दें कि पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं । जिनमें अवैद्ध हथियारों से जुड़े थाना खकनार के दो मामले, और थाना छैगांव माखन जिला खंडवा का एक मामला, थाना एसटीएफ भोपाल का एक मामला एवं थाना रूद्रपुर (उत्तराखंड) का एक मामला और थाना निम्बाहेडा सदर (राजस्थान) से जुड़ा है। इस तरह से दोनो ही शातिर बदमाश और फरारी इनामी आरोपी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed