फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैनो स्प्रींट चैंपियनशिप: MP बना ओवरऑल विजेता, 54 पदक जीते, राज्यपाल ने कहा- देश का खेल के प्रति नजरिया बदला

Mon, 14 Mar 2022 12:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 12:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कैनो स्प्रींट चैंपियनशिप 2022 का ओवरऑल विजेता रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदक हासिल किए।
 

विज्ञापन
Canoe Sprint Championship: MP became the overall winner, won 54 medals, the governor said – changed the country's attitude towards sports
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते राज्यपाल पटेल। - फोटो : अमर उजाला
32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रींट चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश ओवरऑल विजेता रहा। प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदक हासिल किए। चैंपियनशिप का आयोजन राजधानी भोपाल की छोटी झील में 10 से 13 मार्च, 2022 तक किया गया। चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 200 मीटर रेस में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित किए। 


राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश में खेल के प्रति नजरिया बदला है। जो खेलेगा, वो खिलेगा, इस विचार को प्रधानमंत्री मोदी ने मजबूत बनाया है। पीएम ने वर्ष 2010 में जब खेल महाकुंभ का आयोजन गुजरात में शुरू कराया था, तब उसमें 11 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस वर्ष के महाकुंभ में यह भागीदारी बढ़कर 55 लाख हो गयी है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने की जिम्मेदारी सरकार के साथ ही समाज की भी है। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पालकों को भी प्रतियोगिताओं के आयोजनों में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया।
 
Canoe Sprint Championship: MP became the overall winner, won 54 medals, the governor said – changed the country's attitude towards sports
खिलाड़ियों को संबोधित करते राज्यपाल मंगूभाई पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल ने कहा है कि पुरस्कार समारोह इस प्रतियोगिता में शामिल हर खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण से किए गए प्रयासों की सफलता का उत्सव है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई, लगन और मेहनत के बाद भी जिन्हें मेडल नहीं मिला, उन्हें भी निराश नहीं होना है, क्योंकि खेल और जीवन दोनों में जीतना नहीं बल्कि जीतने की चाह रखना ही सब कुछ है। उन्होंने कहा कि अभिभावक तथा शिक्षकों का भी खेल-कूद के प्रति नजरिया बदला है। अब सभी खेल-कूद को व्यक्तित्व और प्रतिभा के विकास में सहायक मान रहे हैं। खेल-कूद के क्षेत्र में तेजी से विविधता बढ़ी है। कई खेलों के राष्ट्रीय विजेता विश्व-स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

 
Canoe Sprint Championship: MP became the overall winner, won 54 medals, the governor said – changed the country's attitude towards sports
कैनो स्पींट चैंपियनशिप का ओवरऑल विजेता बना MP। - फोटो : सोशल मीडिया
कैनो स्प्रींट चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल थे। चैम्पियनशिप के अंतर्गत रविवार को 200 मीटर रेस में मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों के सी-2 वूमेन स्पर्धा में कावेरी ढ़ीमर और नमिता चंदेल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। पुरूष वर्ग के-1 स्पर्धा में देवब्रत सिंह ने रजत तथा के-2 स्पर्धा में अक्षित बारोई और विशाल दांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की सी-4 स्पर्धा में नमिता चंदेल, कावेरी ढ़ीमर, अंजली बशिष्ट और नीतू वर्मा की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया। के-2 की मिक्स स्पर्धा में शिवानी वर्मा और सोनू वर्मा की जोड़ी ने तथा सी-2 मिक्स स्पर्धा में यशु व्ही. और विनीता चानू की जोड़ी ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया। 
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed