सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   A major road accident occurred on the Sagar-Kanpur National Highway, resulting in the death of five people and

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर में सागर–कानपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पाँच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

A major road accident occurred on the Sagar-Kanpur National Highway, resulting in the death of five people and
सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। चोपरिया मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहीं सागर आईजी हिमानी खन्ना ने स्थिति देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया।

बहन को लेने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, सतना जिले के नागौद क्षेत्र के रहने वाले प्रजापति परिवार के लोग अपनी बहन को लेने सागर जिले के शाहगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान गुलगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के नाम
महेंद्र प्रजापति (30)
लक्ष्मण (40)
दीपक प्रजापति (24)
लालू प्रजापति (17)
सुरेंद्र (26)

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुलगंज पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे पकड़ लिया। कोतवाली टीआई अरविंद दांगी के अनुसार, मृतक और घायल सभी प्रजापति समाज के लोग हैं और शाहगढ़ जा रहे थे।


ये भी पढ़ें- Indore News: महिला अधिकारी की जानलेवा ब्लैकमेलिंग, हर महीने 7.5 लाख देने वाले ठेकेदार ने दी जान

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल भूपेंद्र और जीतेंद्र को पहले जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से स्थिति नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा–तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed