Ramnavmi: 'राम जी की निकली सवारी' पर थिरके एमपी के मंत्री, लोगों ने सराहा सादगी भरा अंदाज; वीडियो आया सामने
छतरपुर में रामनवमी से पहले प्रभात फेरियों में भक्ति का माहौल है। वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल हुए और भजन पर थिरकते नजर आए। उनका सादगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
रामनवमी के पावन पर्व से पहले शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। परंपरा के अनुसार नौ दिनों तक प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को मध्यप्रदेश शासन के वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान उनका सहज और भक्तिमय रूप देखने को मिला। “राम जी की निकली सवारी” भजन पर मंत्री अहिरवार झांझ और करताल बजाते हुए उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। उनका यह अंदाज वहां मौजूद श्रद्धालुओं को काफी पसंद आया। आम लोगों के बीच घुल-मिलकर भक्ति में शामिल होने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें: इंदौर में पिता-पुत्र ने पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मौत; कई लोग घायल
बताया जाता है कि दिलीप अहिरवार साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और जमीनी स्तर के नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। यही वजह है कि उनका सादगी भरा और धार्मिक रूप लोगों को आकर्षित कर रहा है। रामनवमी को लेकर पूरे छतरपुर शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है, जहां श्रद्धालु बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X