सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: High-Voltage Drama at Kotwali Police Station, Injured Youth Creates Ruckus Over Alleged Inaction

Chhatarpur: कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा, कार्रवाई नहीं होने से भड़का घायल युवक, पुलिस के सामने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे एक घायल युवक ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान युवक द्वारा कथित रूप से धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhatarpur: High-Voltage Drama at Kotwali Police Station, Injured Youth Creates Ruckus Over Alleged Inaction
शहर कोतवाली में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक घायल युवक शिकायत लेकर थाने पहुंचा और कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गया। युवक ने पुलिस के सामने ही नाराजगी जताई, जिससे कुछ देर के लिए थाना परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक घायल अवस्था में अपनी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचा था। उसका आरोप था कि उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और थाना परिसर में हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: नींद की झपकी और विदेश का सपना गायब, इंटरसिटी में यात्री का डॉलर-यूरो-पासपोर्ट से भरा बैग पार
विज्ञापन
Trending Videos


बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान युवक ने पुलिस अधिकारियों के सामने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और कथित तौर पर जान से मारने व गोली मारने जैसी धमकियां भी दीं। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद अन्य लोगों के बीच भी असहज स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी लगातार युवक को शांत कराने और समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक आक्रोशित बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की शिकायत और वायरल वीडियो दोनों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed