सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   chhatarpur wedding firing darbari patel injured neeraj sen arrested

Chhatarpur: मातम में बदली शादी की रौनक! बारात के दौरान बुजुर्ग को लगी गोली; आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Fri, 08 May 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। बारात में शामिल बुजुर्ग दरबारी पटेल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

chhatarpur wedding firing darbari patel injured neeraj sen arrested
छतरपुर में शादी समारोह में चली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान अचानक चली गोली से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बारात में शामिल एक बुजुर्ग को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


धूमधाम से चल रहा था शादी समारोह

जानकारी के मुताबिक ग्राम कड़वा से पटेल परिवार की बारात गंज स्थित मैरिज गार्डन में आई थी। शादी की रस्में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ चल रही थीं। बाराती और मेहमान जश्न में डूबे हुए थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा मैरिज गार्डन दहल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बारात में शामिल बुजुर्ग दरबारी पटेल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। परिजन और अन्य लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर

डॉक्टरों के अनुसार दरबारी पटेल की हालत गंभीर बनी हुई थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान भी दर्ज किए। बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकी चौबे ने बताया कि शादी समारोह में गोली चलाने वाले युवक नीरज सेन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- भोपाल की लोअर लेक पर खतरा: NGT ने बनाई संयुक्त जांच समिति, अवैध निर्माण, सीवेज और अतिक्रमण पर मांगी रिपोर्ट

हथियारों के प्रदर्शन पर उठे सवाल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मैरिज गार्डन में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि गोली किन परिस्थितियों में चली। शादी समारोह में हुई इस घटना ने एक बार फिर आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed