सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   chhatarpur wife kills husband deendayal kushwaha in family dispute shivnagar colony madhya pradesh crime news

छतरपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर की पति की हत्या, खुद पहुंची थाने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा की कथित तौर पर उसकी पत्नी ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

chhatarpur wife kills husband deendayal kushwaha in family dispute shivnagar colony madhya pradesh crime news
पत्नी ने डंडों से पीटकर कर दी पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित देरी रोड की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला खुद सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।



पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीनदयाल और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के समय दीनदयाल अपनी पत्नी के मायके शिवनगर कॉलोनी आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके में हुआ विवाद, जानलेवा बन गया झगड़ा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक का पैतृक घर अनगौर क्षेत्र में है, जबकि उसकी पत्नी का मायका शिवनगर कॉलोनी में स्थित है। बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचे दीनदयाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने डंडा उठाकर पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

वारदात के बाद खुद थाने पहुंची आरोपी महिला

घटना को अंजाम देने के बाद महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत और मां के पुलिस हिरासत में जाने के बाद दोनों बच्चों के सामने गंभीर पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: दो घंटे चला री-क्रिएशन, CBI के सामने गिरिबाला-समर्थ ने उतारा त्विषा का 80 किलो वजनी डमी शव

पुलिस जुटी जांच में

सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed