फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Lost life by relying on faith healing; reached the hospital 24 hours after the snakebite doctor declared

अंधविश्वास बना काल: अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, सांप के डसने के 24 घंटे बाद बुजुर्ग की मौत

Sat, 04 Jul 2026 03:03 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

छतरपुर के नौगांव क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने के बाद 71 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन 24 घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने समय पर इलाज की अपील की।

विज्ञापन
Lost life by relying on faith healing; reached the hospital 24 hours after the snakebite doctor declared
बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी में अंधविश्वास के चलते एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। टरिया कुशवाहा को जहरीले सांप ने काट लिया था, लेकिन परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 24 घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर झाड़-फूंक कराते रहे। हालत गंभीर होने पर जब उन्हें जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात टरिया कुशवाहा अपने खेत पर बने मकान की दुगई में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। होश आने पर उन्होंने खुद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय ग्राम सिमरदा ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। वहां राहत नहीं मिलने पर अन्य जगहों पर भी झाड़-फूंक का सहारा लिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 24 घंटे तक इलाज के बजाय झाड़-फूंक कराने के बाद जब उनकी हालत लगातार बिगड़ने लगी, तब परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

डॉक्टर की अपील
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. राजकुमार अवस्थी ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप समेत अन्य जहरीले जीव-जंतु अधिक निकलते हैं। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के भरोसे समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचाएं। समय पर एंटी स्नेक वेनम (ASV) और आवश्यक उपचार मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। डॉक्टर ने कहा कि इस मामले में भी यदि मरीज को समय रहते अस्पताल लाया जाता, तो उसकी जान बचने की संभावना काफी अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed