Chhatarpur Stone Pelting: मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित
Chhatarpur Stone Pelting: मध्य प्रदेश के छतरपुर में ग्रामीणों ने पथराव किया है। केन बेतवा लिंक परियोजना के कारण विस्थापन का दंश झेलने वाले पीड़ित लोगों ने आक्रोशित होकर एसडीएम दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसी दौरान देर रात कई लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला
विस्तार
मध्य प्रदेश के अफसरों ने पूरे मामले पर क्या जानकारी दी?
हंगामा कर रहे असंतुष्ट ग्रामीण और आक्रोशित लोग
इस मामले में बिजावर के एसडीएम राकेश शुक्ला ने कहा, 'केन बेतवा परियोजना का बांध निर्माणाधीन है; कुछ लोग वहां लगातार हंगामा कर रहे थे। उनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुबह से अब तक मैंने उन्हें कई-बार समझाया है कि जमानत मिलने की प्रक्रिया निर्धारित है... ऐसी बातें सामने आई हैं कि कुछ लोगों ने पत्थर उठाकर कुछ जगहों पर हमले का प्रयास किया। प्रशासन वीडियो देखने के बाद इस संबंध में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करेगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'
ग्रामीणों की मांग पूरा करेगी सरकार#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: SDM Bijawar Rakesh Shukla says, "The Ken Betwa project dam is under construction; some people were constantly creating disturbances there. Actions were being taken against some of them... From morning till now, I have explained to them… https://t.co/q6ydtufG2R pic.twitter.com/1Xu8hbTGI0
— ANI (@ANI) February 10, 2026
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य पटले ने बताया कि दोधन गांव के कुछ लोगों की मांगें वही थीं जो उन्होंने पहले सरकार के सामने भी रखी थीं। असंतुष्ट ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर थोड़े आक्रामक भी हो गए। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त कर दिया है।
नियंत्रण में हालात#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: ASP Aditya Patle says, "Some people from Dodhan village had essentially the same demands they had previously placed before the government. They had become a little aggressive about this. However, the situation was brought under control, and… https://t.co/q6ydtufG2R pic.twitter.com/2jzJXFPnHi
— ANI (@ANI) February 10, 2026
पटले के मुताबिक विस्थापित किए गए लोग पहले से व्यापक चर्चा में शामिल हैं। सरकार कानूनी दायरे में आने वाली ग्रामीणों की मांगों को पूरी तरह से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशितों से बातचीत कर उन्हें अपनी जगह से पीछे हटने को कहा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सभी लोग शांतिपूर्वक चले गए हैं। पुलिस की गश्त जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X