सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Horrific road accident: Tractor-trolley loaded with illegal sand crushed the car of a newly married couple.

Chhatarpur Accident: अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शादी से लौट रही वेन्यू कार को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार है। 

Horrific road accident: Tractor-trolley loaded with illegal sand crushed the car of a newly married couple.
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

छतरपुर जिले में अवैध रेत परिवहन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वेन्यू कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सरबई से बारात भरवारा गांव गई थी। शादी के बाद देर रात दूल्हा अमित अहिरवार अपनी नवविवाहिता पत्नी प्रभा अहिरवार और परिजनों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बसंतपुर तिराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा दूल्हे के फूफा और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


पढ़ें: नकली नोटों का लालच देकर महिला से जेवरात ठगे, दो जालसाज फरार; पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

अवैध रेत परिवहन से जुड़े लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इस पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे हादसे थमने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed