{"_id":"69897f8a9172b01ffd02938b","slug":"chhatarpur-news-statue-of-sant-ravidas-maharaj-damaged-anger-in-village-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: संत रविदास महाराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त, गांव में आक्रोश; असामाजिक तत्वों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: संत रविदास महाराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त, गांव में आक्रोश; असामाजिक तत्वों पर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार
छतरपुर जिले के ग्राम हमा में संत शिरोमणि रविदास महाराज की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मूर्ति को सुरक्षित रख लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खंडित प्रतिमा की संभाल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्राम हमा में महान संत शिरोमणि संत रविदास महाराज की स्थापित मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि संत रविदास महाराज समाज में समरसता, समानता और भाईचारे के प्रतीक हैं। उनकी मूर्ति को नुकसान पहुंचाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला बीते रोज शनिवार का बताया जा रहा है, जब गांव में स्थित मंदिर में स्थापित संत रविदास महाराज की मूर्ति को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने खंडित मूर्ति को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए ससम्मान थाने लाकर सुरक्षित रखा। पुलिस द्वारा मामले में अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं रविवार को एक बार फिर ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के लोग सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
ये भी पढ़ें- जिम संचालक माज छात्रा से दुष्कर्म और लव जिहाद में गिरफ्तार, मदद करने वाला हवलदार निलंबित
इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संतोष रैदास ने आरोप लगाया कि मूर्ति तोड़ने वाला व्यक्ति गांव का गुंडा बदमाश जीतेंद्र यादव है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी ने घटना से एक रात पहले गांव में गाली-गलौच कर समाज के लोगों को धमकाया था और उसी ने मंदिर से मूर्ति तोड़कर फेंकी।
मामले में सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि ग्राम हमा में मूर्ति खंडित करने की घटना पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा जिन लोगों के नाम बताए गए हैं, उनके आधार पर विधि अनुरूप जांच और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X