सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham News: Dhirendra Krishna Shastri Reacts to Epstein Files Revelations

MP News: बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna: कथा के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेते हुए समाज में चल रहे मानव तस्करी और बच्चों के शोषण जैसे खतरों पर चेतावनी दी।

Bageshwar Dham News: Dhirendra Krishna Shastri Reacts to Epstein Files Revelations
कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के जानेमाने कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन दिनों दुनिया भर की चर्चाओं में सुमार 'एपस्टीन फाइल्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों धाम पर कथा सुना रहे हैं और आने वाले दिनों में विवाह का बड़ा आयोजन होने बाला है। कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा दुनिया में जितने बड़े और गोरे लोग हैं उनके कारनामे उतने ही काले हैं, बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप भी कथा के दौरान हमला किया।

Trending Videos




बाबा बागेश्वर ने कथा के दौरान उन्होंने कहा लगभग 35,000 पन्नों के इन दस्तावेज़ों में बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप जैसे दुनिया के बड़े लोगों की काली करतूत दर्ज है। इन धनी लोगों के कथित काले कारनामे छिपे हुए हैं। शास्त्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन प्रभावशाली लोगों ने आठ-आठ साल की छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्शा। उन्हें नशे का आदी बनाकर जेफ्री एपस्टीन के निजी आइलैंड पर ले जाया जाता था, जहां उनके साथ गंदा कृत्य किए जाते थे, जो आज दुनिया के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉग्स शेल्टर होम संचालित करेंगी सामाजिक संस्थाएं, निगम ने बुलाए आवेदन

वहीं, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने उनके एक शिष्य की बहन के साथ हुई घटना की बात भी भक्तों से साझा की। बाबा बागेश्वर ने बताया कि उस लड़की को मॉडलिंग और टीवी में नाम कमाने का लालच दिया गया, फिर उसे नशे का आदी बनाकर एक जहाज में बंद कर दिया गया। उसे दुबई भेजने के बहाने गोवा के रास्ते बेचने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते इस गिरोह को पकड़ लिया गया। उन्होंने इस घटना के माध्यम से समाज को ऐसे छिपे हुए खतरों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed