{"_id":"694931a1207c427c4109c77c","slug":"mp-news-responding-to-shivraj-s-report-kansana-said-a-record-95-firs-have-been-registered-in-madhya-pradesh-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'MP में रिकॉर्ड 95 FIR, इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं!' शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर बोले कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'MP में रिकॉर्ड 95 FIR, इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं!' शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर बोले कृषि मंत्री
Mon, 22 Dec 2025 05:26 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 05:26 PM IST
सार
छतरपुर पहुंचे कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक ली। खाद वितरण गड़बड़ी पर उन्होंने 95 FIR दर्ज होने की बात कही। कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। खाद संकट से इनकार किया और रैक न आने की जानकारी लेने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी के कृषि मंत्री और छतरपुर के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना छतरपुर पहुंचे और विकास सलाहकार समिति की जिला पंचायत सभा कक्षा में बैठक ली। बैठक के दौरान किसानों को खाद वितरण ओर जिले के विकास को लेकर सहित तमाम मुद्दों पर बात हुई। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के द्वारा लोकसभा में खाद वितरण में गड़बड़ी के आंकड़े प्रस्तुत करने के मामले में बोले अब तक 95 एफआईआर दर्ज करवाईं। इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया के सवाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में आंकड़े प्रस्तुत किये थे कि मध्य प्रदेश खाद्य वितरण गड़बड़ी में तीसरे स्थान पर है तो वहीं कंसाना ने कहा कि जहां-जहां खाद गड़बड़ी मिली वहां हमने कार्रवाई की और अब तक 95 FIR दर्ज कराई हैं। साथ ही मंत्री बोले कि इतनी FIR हिंदुस्तान में किसी प्रांत में नहीं हुईं।
विज्ञापन
कंसाना ने कांग्रेस के आरोपों को भी निराधार बताया और कहा कि खाद गुणवत्ता या वितरण में कहीं गड़बड़ी या कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कह दिया कि खाद को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। जबकि खाद संकट को लेकर प्रदेश में कोई कमी नहीं है, केन बेतवा लिंक परियोजना में किसानों को अब तक कितना मुआवजा बांटा... इस सवाल पर मंत्री जी को आंकड़ों का पता ही नहीं था तो उन्होंने कहा कि हम बता देंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह लोकसभा में आंकड़े दिए थे। एमपी खाद वितरण संबंधी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें खाद वितरण में गड़बड़ी मामले में मध्य प्रदेश को तीसरे स्थान पर बताया था है, तो मंत्री कंसाना ने कहा हमने 95 एफआईआर दर्ज करवाई एमपी में इतनी हिंदुस्तान के किसी प्रान्त में नहीं हुई। इस दौरान विधायक ललिता यादव, विधायक अरविन्द्र पटैरिया, बब्लू शुक्ला, टीका राजा, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, SP अगम जैन मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, दी बधाई
क्या बोले मंत्री
वहीं जब छतरपुर के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना से खाद वितरण को लेकर बात कि बताया चार दिन से खाद की रैक नहीं आई, किसान परेशान हैं। मंत्री बोले कि क्या अभी तक नहीं आई, मैं दिखवाता हूं।
