Chhatarpur News: सीजन में पहली बार कोहरे की आगोश में समाया शहर, पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी
रविवार को छतरपुर शहर में सीजन का पहला घना कोहरा छाया, जिससे सुबह 9 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एसपी अगम जैन ने एडवाइजरी जारी कर धीमी गति, लो-बीम हेडलाइट और मौसम जांचकर यात्रा करने की अपील की।
विस्तार
रविवार को सर्दी के इस सीजन में पहली बार छतरपुर शहर कोहरे की आगोश में समाया। सुबह करीब 9 बजे तक सड़कों पर घना कोहरा रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच छतरपुर पुलिस ने घने कोहरे के कारण संभावित दुर्घटनाओं और असुविधाओं से बचने के लिए, छतरपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चालकों और आम जनमानस की सुरक्षा हेतु एक विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में सुरक्षित ड्राइविंग, सही हेडलाइट उपयोग और कोहरे की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जांच करें और सावधानी बरतते हुए धैर्यपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- शादी में हुए विवाद में कहा- गोली मार देंगे, 22 किलोमीटर पीछा कर कार से बाहर निकाला फिर मारी गोली
एसपी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले मौसम के पूर्वानुमान की जांच करें, और यदि कोहरे की चेतावनी है, तो अपनी यात्रा को तब तक के लिए टाल दें जब तक कि यह साफ न हो जाए। जैन ने निर्देश दिया है कि अगर आप कोहरे में गाड़ी चलाते हुए फंस जाते हैं, तो पूरी सावधानी से और धीरे-धीरे ड्राइव करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अपने लो-बीम हेडलाइट्स का उपयोग करें, क्योंकि हाई बीम कोहरे में नमी की बूंदों को प्रतिबिंबित करते हैं, जिससे देखना कठिन हो जाता है। यदि वाहन में फॉग लाइट हैं, तो अपने लो-बीम के अलावा उनका भी इस्तेमाल करें।

सीजन में पहली बार कोहरे की आगोश में समाया शहर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X