सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death of constable's wife in Chhindwara11-page suicide note recovered, husband's alleged relationship

MP: आरक्षक की पत्नी की संदिग्ध मौत, 11 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद; पति के महिला SI से कथित संबंध की चर्चा तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। 11 पन्नों के सुसाइड नोट में पति, सास और पति के कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बहुआयामी जांच शुरू कर दी है।

Death of constable's wife in Chhindwara11-page suicide note recovered, husband's alleged relationship
MP Police: जांच में जुटी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन गांव स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग से जुड़े एक परिवार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मृतका की पहचान प्रीति रघुवंशी के रूप में हुई है, जो पांढुर्ना जिले के लोधीखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी की पत्नी थीं।

Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के भीतर से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके अलावा एक कॉपी के आठ अन्य पन्नों पर भी मृतका द्वारा अपनी पीड़ा और पारिवारिक हालात विस्तार से लिखे जाने की बात सामने आई है। कुल मिलाकर 11 पन्नों का लिखित दस्तावेज पुलिस के हाथ लगा है, जिसे जांच का अहम आधार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी, मानसिक तनाव और घरेलू कलह का उल्लेख
कोतवाली थाना निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका लंबे समय से बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रही थी। सुसाइड नोट में उसने पति और सास के रूखे व्यवहार, उपेक्षा और लगातार मानसिक दबाव का उल्लेख किया है। महिला ने लिखा है कि घरेलू वातावरण उसके लिए असहनीय होता जा रहा था।

महिला SI से कथित संबंधों का आरोप
सुसाइड नोट में सबसे गंभीर आरोप पति के पांढुर्ना में पदस्थ एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) के साथ कथित संबंधों को लेकर लगाए गए हैं। मृतका के अनुसार, इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होते थे। उसने लिखा है कि पति के व्यवहार में आए बदलाव से उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा। नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसने इस मामले को लेकर पहले भी पांढुर्ना में संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद परिस्थितियों में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ।

15 वर्ष पुराना विवाह, 13 वर्षीय बेटा
पुलिस के अनुसार, प्रीति रघुवंशी की शादी को लगभग 15 वर्ष हो चुके थे। दंपती का एक 13 वर्षीय बेटा है, जो इस घटना के बाद मानसिक रूप से सदमे में बताया जा रहा है। मृतका मूल रूप से बैतूल जिले के बहमनी गांव की निवासी थी और विवाह के बाद से विभिन्न स्थानों पर पति के साथ रह रही थी।

ये भी पढ़ें- MP: शिवपुरी में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, महिला ने फोन पर प्यार के जाल में फंसाया; फिर ठग लिए लाखों रुपये

एफएसएल टीम ने किए साक्ष्य जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुसाइड नोट, कॉपी, मोबाइल फोन सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 कई बिंदुओं पर जांच जारी
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप, पति-पत्नी के संबंध, पूर्व में की गई शिकायतें और पारिवारिक परिस्थितियों सहित सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जाएगी। यह भी देखा जा रहा है कि क्या मृतका को किसी प्रकार की मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था।

पुलिस महकमे में हलचल
मामले में एक आरक्षक और महिला SI का नाम सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मची हुई है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed