फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pankaj Stadium row: Case registered against MLA Sohan Balmik, two others

एमपी: कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक पर एफआईआर, भाजपा नेत्री ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

Fri, 23 Oct 2026 08:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 08:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर परासिया विधायक सोहन बाल्मिक और शुभम मालवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया ने दोनों पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। 
 

विज्ञापन
Pankaj Stadium row: Case registered against MLA Sohan Balmik, two others
परासिया विधायक सोहन बाल्मिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परासिया विधायक सोहन बाल्मिक और शुभम मालवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने दोनों पर गाली-गलौज करने, धक्का-मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


मंच के सामने पहुंचने पर विवाद का आरोप
चांदामेटा पुलिस के अनुसार, परासिया के शंकरगढ़ वार्ड-3 निवासी 38 वर्षीय ज्योति डेहरिया ने शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को पंकज स्टेडियम में शासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब 8:30 बजे वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। उनके साथ हरिशचंद्र अग्रवाल, राजकुमार सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, सज्जू तिवारी, मनीष जैन, सोनू पंडित और उदिता यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और सांसद का नाम लेकर अपशब्द कहने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, जब भाजपा कार्यकर्ता मंच के सामने पहुंचे तो विधायक सोहन बाल्मिक ने कथित तौर पर उन्हें देखकर अपशब्द कहे। आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री और सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू का नाम लेकर भी अपशब्द कहे गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। ज्योति डेहरिया ने विधायक सोहन बाल्मिक और शुभम मालवी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपा घटना का वीडियो
घटना के बाद ज्योति डेहरिया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चांदामेटा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम का वीडियो भी उपलब्ध कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध वीडियो की जांच कर रही है। जांच के दौरान घटनाक्रम की परिस्थितियों और संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।


दशहरा उत्सव के दौरान भी हुआ था विवाद
गौरतलब है कि पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान मंच और आयोजन स्थल को लेकर विवाद हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। अब इसी आयोजन से जुड़े नए विवाद में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल विधायक सोहन बाल्मिक का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed