सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Married man accused of harassing minor girl, victim ends life after constant torment

Damoh News: दो बच्चों के पिता पर नाबालिग को परेशान करने का आरोप, लड़की ने उठाया आत्मघाती कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 26 Oct 2025 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक नाबालिग ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। 

Damoh News: Married man accused of harassing minor girl, victim ends life after constant torment
मोर्चरी के बाहर खड़े ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मामले में नाबालिग के परिजनों ने गांव के ही युवक बंटी बंजारा पर उसे लगातार प्रताड़ित करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। बंटी विवाहित है और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos


मृतका के पिता ने बताया कि बंटी बंजारा कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पहले भी उसने बदनाम करने की कोशिश की थी, जिसके बाद बेटी ने दुखी होकर कीटनाशक पी लिया था। उस वक्त गांव में सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें आरोपी ने माफी मांगी थी और दोबारा गलती न करने का आश्वासन दिया था। परिजनों का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: टैक्स सर्वे को लेकर थाने में रातभर हंगामा, पार्षदों को सता रहा जान का खतरा! दोनों पक्षों पर केस

पिता ने बताया कि शनिवार शाम बेटी ने घर पर खाना बनाया और फिर पड़ोस में रहने वाली छोटी मौसी के घर चली गई। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। जब परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तो उसने कहा “बंटी मुझे कई दिनों से परेशान कर रहा है। अब वो मेरे गर्भवती होने की झूठी बात गांव में फैला रहा है, इसलिए मैं जीना नहीं चाहती। बंटी और उसकी पत्नी को मत छोड़ना।”

रजपुरा थाना प्रभारी सरदार सिंह ने बताया कि इस मामले में हटा थाने में शून्य पर मर्ग दर्ज किया गया है। पंचनामा डायरी आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed