{"_id":"69a2679862461a9ee70d81c6","slug":"9-month-old-baby-assaulted-in-damoh-relative-granduncle-booked-accused-absconding-damoh-news-c-1-1-noi1513-4001007-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: रिश्ते हुए शर्मसार, नौ माह की मासूम के साथ दरिंदगी, रिश्ते के दादा पर लगे संगीन आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: रिश्ते हुए शर्मसार, नौ माह की मासूम के साथ दरिंदगी, रिश्ते के दादा पर लगे संगीन आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले में नौ माह की मासूम के साथ दुराचार की आशंका ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों ने रिश्ते के ही दादा पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
9 माह की मासूम से दरिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के नोहटा थाना अंतर्गत एक गांव में नौ माह की मासूम के साथ दुराचार की आशंका का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्ची का ही रिश्ते का चचेरा दादा है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा
जानकारी के अनुसार बच्ची घर में थी और उसकी मां घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान जब वह कमरे में पहुंची तो आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। मां को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से घबराए परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: Indore news: वीडियोकाॅल पर बायफ्रेंड के साथ करती थी रोज बातें, दूसरी लड़कियों को भी एप पर दोस्त बनाने का डाला दबाव
आधी रात अस्पताल पहुंची पुलिस
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। बच्ची को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटना के संबद्ध में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि बच्ची की देखभाल की जा रही है। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है। उसकी हालत स्थिर है।
वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिय है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां मजदूरी करती है। घर में अकेले मासूम को छोड़ जाने पर घर के ही विश्वसनीय सदस्य के द्वारा इस तरह का कृत्य किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X