सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A trolley full of pipes overturned on the bypass

Damoh News:पाइप से लदा ट्राला बाईपास पर पलटा, दमोह-जबलपुर हाइवे पर लगा तगड़ा जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मारुताल बाईपास पर पानी के पाइप ले जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राला पुलिया पर पलटने की वजह से दमोह-जबलपुर हाईवे पूरी तरह बंद हो गया क्योंकि वहां से कोई भी वाहन निकल नहीं सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। 

A trolley full of pipes overturned on the bypass
बाईपास पर पलटा ट्राला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मारुताल बायपास पर पानी की पाइप लेकर जा रहा एक ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पुलिया पर पलटा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया और कोई वाहन निकल नहीं सका। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी वाहनों को किनारे कराया और क्रेन बुलाकर ट्रक हटवाने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

Trending Videos


बताया गया कि ट्रक दमोह से जबलपुर जा रहा था और उसमें पानी की पाइपें लदी थीं। सुबह करीब 7 बजे ट्रक पलट गया, जिससे सड़क पर भारी पाइप बिखर गए। जिस पुलिया पर हादसा हुआ, वहां से सिर्फ बाइक ही निकल सकती थी। कटनी और सागर जाने वाले रास्ते भी बंद हो गए। हादसे के कारण लगभग 5 किलोमीटर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नकाबपोश बदमाशों ने ताला तोड़ा, इधर-उधर देखा और फिर ले गए बाइक, चोरी का लाइव वीडियो वायरल

सूचना मिलते ही गस्त कर रही सूबेदार आकांक्षा जोशी मौके पर पहुंची और देहात थाना पुलिस को जानकार दी। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार के साथ अन्य पुलिस बल घटना स्थल पहुंचा। तत्काल क्रेन को बुलवाकर एक-एक पाइप उठाकर सड़क किनारे कराया। साथ ही ट्रक को भी उठवाया गया जिसमें करीब तीन घंटे का समय लग गया और सुबह करीब दस बजे जाम खुला। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। बताया गया कि पाइपों से लोड ट्राला काफी तेज रफ्तार के साथ अधिक लोडिंग में था। मोड पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्राला पलट गया। किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई लेकिन तीन घंटे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 










 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed