सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A young man injured in celebratory firing

Damoh News: लगन में खुशी की जगह मातम; हर्ष फायरिंग में युवक घायल, बच्चे बाल-बाल बचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

लगन समारोह में एक व्यक्ति बंदूक को लापरवाही से लेकर घूम रहा था। उसने बंदूक नीचे की ओर करके हर्ष फायरिंग कर दी। गोली से निकले छर्रे विक्रम ठाकुर को लग गए और वह घायल हो गया। गोली चलने के बाद समारोह में भगदड़ मच गई।

A young man injured in celebratory firing
घायल का उपचार किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के रुसंदो गांव में शनिवार रात एक लगन (सगाई) कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


बता दें कि बुंदेलखंड के गांवों में शादियों और समारोहों में हर्ष फायरिंग का चलन आम है। लेकिन कई बार यह फायरिंग लापरवाही से की जाती है, जिससे हादसे हो जाते हैं। रुसंदो गांव में भी ऐसा ही हुआ। लोधी समाज के एक परिवार में लगन समारोह चल रहा था और काफी लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा था और उसने लापरवाही से बंदूक नीचे की ओर करके फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली से निकले छर्रे धोराज गांव के रहने वाले विक्रम सिंह ठाकुर को लग गए और वह घायल हो गए। गोली चलने के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर जबलपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  राजधानी भोपाल को मिलेगा नया स्वरूप, सीएम आज करेंगे  "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन

जब घायल को जिला अस्पताल लाया गया तो उसके परिजनों ने बताया कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति काफी देर से बंदूक को लापरवाही से लेकर घूम रहा था। घायल विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिस दिशा में गोली चलाई गई, वहाँ बच्चे भी खड़े थे। अगर गोली उसे नहीं लगती, तो बच्चे घायल हो सकते थे। घायल ने यह भी बताया कि वह गोली चलाने वाले को पहचानता तो नहीं, लेकिन शक्ल से जानता है। उसके जांघ में छर्रे लगे हैं। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed