सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A young mans bag containing Rs 1 lakh stolen from a grocery store

Damoh News: बैंक से रुपये निकालकर किराना दुकान पहुंचे युवक का रुपयों से भरा बैग चोरी, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 11 Sep 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में प्रकाश साहू का 1 लाख 15 हजार रुपए से भरा बैग किराना दुकान से चोरी हो गया। वह बैंक से रुपए निकालकर पानी पीने गए थे, तभी काउंटर से बैग गायब हो गया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। 

A young mans bag containing Rs 1 lakh stolen from a grocery store
थाने में बैठा पीड़ित
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थानांतर्गत एक व्यक्ति का एक लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। घटना गुरुवार दोपहर बाजार में घटित हुई जब युवक बैंक से पैसे निकालकर एक किराना दुकान पर पहुंचा और पानी पीने लगा। उसी दौरान किसी ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। थैला गायब होते ही हड़कंप मच गया, क्योंकि एक पल में यह घटना हो गई। पीड़ित घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- पावर प्लांट की बस ने ली मजदूर की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंक डाली बस; जमकर हुआ बवाल; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी प्रकाश साहू ने अपनी बहन के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तेंदूखेड़ा शाखा से 1 लाख 17 हजार रुपए निकाले। इसके बाद बस स्टैंड के पास स्थित किराना स्टोर पर खरीदारी करने पहुंचे थे। प्रकाश साहू ने बताया कि उन्होंने 2 हजार रुपए अपनी जेब में रखे थे, जबकि शेष 1 लाख 15 हजार रुपए एक थैले में रखे थे। इसके बाद वह दुकान पर पानी चले गए और उन्होंने काउंटर पर नोटों से भरा थैला रख दिया। पानी पीने के बाद जब उन्होंने काउंटर की ओर देखा तो थैला गायब हो गया। आसपास देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत तेंदूखेड़ा थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें-  फ्लाईओवर विवाद में HC में रिपोर्ट पेश, 90 नहीं बल्कि 119 डिग्री का निकला ब्रिज, अगली सुनवाई 17 सितंबर

पीड़ित ने बताया उन्हें अंदेशा है बैंक से पैसे निकालकर जब वह बाहर निकले, किसी के द्वारा उनकी रेकी की गई। मौका मिलते ही एक लाख रुपए से भरा बैग आरोपी ने उड़ा दिया। मामले में तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश कुमार जैन ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed