{"_id":"68bfe2e061efc5d3760657ab","slug":"bjps-district-executive-announced-damoh-news-c-1-1-noi1223-3384146-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: भाजपा की कार्यकारणी घोषित, पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को मिली जगह, जानें किसे क्या बनाया गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: भाजपा की कार्यकारणी घोषित, पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को मिली जगह, जानें किसे क्या बनाया गया?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
MP BJP News: भाजपा की दमोह जिला कार्यकारणी घोषित हो गई है। इस बार पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को जगह दी गई है। सियासी संतुलन बनाने जोर दिया गया है। जानें किसे क्या बनाया गया है?

Damoh News: भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आखिरकार श्राद्ध पक्ष के दूसरे दिन हो गई। जिसमें पुराने चेहरों के साथ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। जिले की चारों विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। पहले लग रहा था जिला कार्यकारिणी की घोषणा श्राद्ध पक्ष के बाद ही हो पाएगी। इसके लिए 15 दिन तक सभी को इंतजार करना पड़ता, लेकिन पितृपक्ष के दूसरे ही दिन आपसी खींचतान एवं सामनजस बनाते हुए जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई।
नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा चर्चा में
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की चर्चाएं भी लगातार तेजी से होती रही हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्सुकता और असमंजस दोनों की स्थिति बनी हुई थी। जिला कार्यकारिणी लगभग तैयार हो चुकी थीं और सिर्फ इसकी औपचारिक स्वीकृति का ही इंतजार हो रहा था।
नई कार्यकारणी में संगठन में क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई। वर्तमान कार्यकारिणी के दो-तीन पदधिकारी ही पुराने है जिन्हें मौका दिया गया है, जिससे संगठन में निरंतरता बनी रहे।
इनकी हुई नियुक्ति
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जहां 23 लोगों को स्थान दिया गया है उसमें कुछ नए पदाधिकारी शामिल है। कुछ पुराने और शेष ऐसे पदाधिकारी है जिन्होंने अन्य पदों पर कार्य किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सुमन उपाध्याय को पदाधिकारी बनाया गया है जबकि पूर्व की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे संजय सेन, अमित बजाज को यथावत उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि मंत्री पद पर कार्य कर रहे संजय यादव, दमोह ग्रामीण मंडल पूर्व अध्यक्ष मनीष तिवारी और वर्तमान मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार सहित करण सिंह लोधी को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी के महामंत्री रामेश्वर चौधरी को यथावत रखते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी को महामंत्री तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पटेल को महामंत्री बनाया गया है। जबकि वर्तमान महामंत्री सतीश तिवारी और गोपाल पटेल कार्यकारिणी से अपने लगातार कार्यकाल को पूरा करने के बाद अलग हो गए है। वहीं मंत्री पद पर श्यामा उरेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला बटियागढ़, भारत सिंह लोधी, सुधा सेन, भरत यादव, विनीता कुलस्ते और रानू नामदेव को मंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर के स्कूल में बम का मेल, तुरंत पहुंची पुलिस, बच्चों को बाहर निकाला
जानें कौन क्या?
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर वर्तमान कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष कुसुम खरे, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया और वर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं सह मीडिया प्रभारी के पद पर सिमरन जैन की नियुक्ति की गई है। वर्तमान के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार को जिला उपाध्यक्ष व सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन को पद से विमुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू

Trending Videos