सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Congress protests Minister Kailash Vijayvargiyas statement Effigy burned

Damoh News: मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का विरोध, पुतला जलाकर बोले- सरकार उन्हें पद से हटाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रियंका गांधी पर बयान का विरोध करते हुए पुतले जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाई, पर नारेबाजी जारी रही। कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने बयान को मर्यादा विहीन बताया, माफी और मंत्री पद से हटाने की मांग की। 

Congress protests Minister Kailash Vijayvargiyas statement Effigy burned
नारेबाजी करते कांग्रेसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिला कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान पर विरोध जताया है। शुक्रवार शाम नगर पालिका टाउन हॉल में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यहां पर कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में दो पुतले फूंके। विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगने पर पुलिस बल पहले से यहां तैनात था और फायर ब्रिगेड भी मौजूद थी ताकि पुतला न जल सके, लेकिन कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता अचानक कहीं से जला हुआ पुतला हाथ में लेकर सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। यह देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उसकी आग भी बुझा दी, लेकिन कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- दहला देने वाला हत्याकांड: मां के सामने पांच साल के बच्चे का सिर धड़ से किया अलग, लोगों ने हत्यारे की ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सांसद प्रियंका गांधी को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। हर घर में मां बहन होती है, लेकिन इस तरह की भाषा का उपयोग कोई नहीं करता शब्दों की एक मर्यादा होती है। कैलाश विजयवर्गीय ने भाई बहन के रिश्ते को कलंकित किया है। हम चाहते हैं कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान पर माफी मांगे और प्रदेश सरकार उन्हें मंत्री पद से अलग करे। जिला अध्यक्ष ने जीएसटी कम होने को लेकर भी एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री जीएसटी का उत्सव मना रहे हैं। इसके पहले आठ साल तक जो उन्होंने जनता को लूटा है, उसका उत्सव क्यों नहीं मना रहे। क्या वह जनता को बेवकूफ समझते हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed