सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-3-year-old-boy-murder-after-kidnapping-suspect-detained

MP: दमोह में तीन साल के मासूम की हत्या, अपहरण के बाद भूसे के ढेर पर मिला शव; घर के आंगन से गायब हुआ था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में लापता हुए 3 वर्षीय मासूम का शव भूसे के ढेर पर मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

damoh-3-year-old-boy-murder-after-kidnapping-suspect-detained
मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में तीन वर्षीय मासूम अनिरुद्ध सिंह लोधी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार दोपहर घर के आंगन से रहस्यमय तरीके से लापता हुए मासूम का शव शनिवार दोपहर घर से करीब 50 मीटर दूर भूसे के ढेर पर मिला। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस, एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

घर के आंगन से हुआ था लापता
परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। पिता माखन सिंह खेत पर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें बेटे के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण किया है। गांव के कुछ बच्चों ने घर से थोड़ी दूरी पर सफेद रंग की एक कार खड़ी होने की बात भी बताई थी, जिसमें कथित रूप से बच्चे को बैठाकर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस और एसडीईआरएफ टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका के चलते पानी तक खाली कराया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार दोपहर गांव के पास खेत में रखे भूसे के ढेर पर मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाना पुलिस, इमलिया चौकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।


पढ़ें: मास्क लगाकर लाइब्रेरी में घुसा चोर, छात्रा का लैपटॉप लेकर हुआ फरार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

शव पर मिले चोट के निशान
दमोह एसपी आनंद कलादगी ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि बच्चे के शव पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

“दो बेटियों के बाद हुआ था बेटा”
मासूम के पिता माखन सिंह ने बताया कि दो बेटियों के बाद अनिरुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए वह पूरे परिवार का दुलारा था। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका
घटना के एक दिन पहले परिजन ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बच्चे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी थी। फिलहाल पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed