{"_id":"6a04aefe2c3e3f28570bc3a4","slug":"bjp-leader-murder-revealed-murder-in-battle-for-supremacy-killed-by-being-crushed-twice-by-uncle-s-scorpio-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या का खुलासा: ‘वर्चस्व की लड़ाई’ में हुआ कत्ल, मामा की स्कॉर्पियो से दो बार कुचलकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की हत्या का खुलासा: ‘वर्चस्व की लड़ाई’ में हुआ कत्ल, मामा की स्कॉर्पियो से दो बार कुचलकर ली जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह में भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में आरोपियों ने स्कॉर्पियो से उन्हें दो बार कुचल दिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक फरार है। हत्या में रिश्तेदारों की संलिप्तता सामने आई है।
दमोह मे भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दमोह में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सड़क हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में रची गई सुनियोजित हत्या थी। हैरानी की बात यह है कि हत्या के आरोप मृतक के रिश्ते के मामा और परिवार से जुड़े लोगों पर लगे हैं।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देवेंद्र ठाकुर को स्कॉर्पियो से जानबूझकर कुचलकर मौत के घाट उतारा गया। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि आरोपियों ने एक बार नहीं बल्कि दो बार वाहन चढ़ाया। घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर संजय निकुंज नर्सरी के सामने हुई। बरमांसा निवासी भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर हर मंगलवार की तरह लक्ष्मण कुटी मंदिर से लौट रहे थे। तभी पीछे से आई स्कॉर्पियो क्रमांक MP-04-SJ-0999 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 50 फीट दूर जाकर पेड़ से टकराई, जबकि देवेंद्र सड़क पर गिर पड़े। पुलिस जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो चालक ने वाहन आगे निकालने के बाद रिवर्स लेकर दोबारा देवेंद्र के ऊपर चढ़ा दिया। सड़क पर मिले रिवर्स टायर मार्क्स ने पूरे मामले को हादसे से हत्या में बदल दिया।
मामा की स्कॉर्पियो, भांजे की मौत
जांच में खुलासा हुआ कि जिस स्कॉर्पियो से हत्या की गई वह मृतक के रिश्ते के मामा दुर्गेश राजपूत की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी वैभव राजपूत और विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्या के वक्त स्कॉर्पियो में सवार थे। वहीं रेकी करने वाला आरोपी अभिषेक राजपूत फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें- दमोह में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, कई बार रौंदने के दावों ने बढ़ाया साजिश का शक
2020 से चल रही थी खूनी दुश्मनी
एसपी आनंद कलादगी के मुताबिक देवेंद्र ठाकुर और आरोपी पक्ष के बीच वर्ष 2020 से लगातार विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों पर मारपीट समेत कई मामले दर्ज थे। सरपंची चुनाव और गांव में वर्चस्व कायम करने की लड़ाई धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 2020 से 2023 के बीच दोनों पक्षों के खिलाफ चार से पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए। एक मामले में देवेंद्र ठाकुर गवाह भी थे। मृतक के भाई और आरोपी पक्ष के बीच भी कई बार विवाद हो चुका था। एसपी ने कहा कि पूछताछ में साफ सामने आया है कि यह “वर्चस्व की लड़ाई” थी और उसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने खोली हत्या की परत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल के पास गन्ने का ठेला लगाने वाले दो लोगों ने पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी थी। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो चालक ने जानबूझकर दो बार वाहन चढ़ाया। हालांकि घटना के बाद दोनों प्रत्यक्षदर्शी वहां से चले गए। पुलिस अब उनकी तलाश कर बयान दर्ज करने में जुटी है।
भाजपा में सक्रिय थे देवेंद्र ठाकुर
45 वर्षीय देवेंद्र ठाकुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके थे। वर्ष 2021 के विधानसभा उपचुनाव में वे बॉसा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। इलाके में उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत मानी जाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक जयंत मलैया और सिद्धार्थ मलैया सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
पुलिस ने जब्त किए अहम सबूत
घटनास्थल से पुलिस ने टायरों के निशान, मोबाइल, घड़ी और अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त किए हैं। सागर से बुलाई गई एफएसएल टीम ने मौके का वैज्ञानिक परीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया कर रिमांड पर लेकर पूंछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपी अभिषेक राजपूत की तलाश जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X