फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-girls-hostel-plaster-collapse-8-students-injured

Damoh News: कन्या छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरा, आठ छात्राएं घायल; हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा

Wed, 01 Jul 2026 11:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 11:22 PM IST
सार

दमोह के राजाबंदी कन्या छात्रावास में कमरे की छत का प्लास्टर गिरने से आठ छात्राएं घायल हो गईं। एक छात्रा को गंभीर सिर की चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर वार्डन निलंबित कर जांच शुरू हुई, साथ ही जर्जर छात्रावास भवनों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
damoh-girls-hostel-plaster-collapse-8-students-injured
घायल छात्राओं को कराया गया भर्ती - फोटो : credit

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा विकासखंड के राजाबंदी गांव स्थित शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या छात्रावास में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। छात्रावास के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। उस समय कमरे में छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। हादसे में करीब आठ छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को तत्काल पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही हटा एसडीएम राकेश मरकाम, पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पहले भी दो बार गिर चुका है प्लास्टर
स्थानीय लोगों और अधिकारियों के अनुसार छात्रावास भवन में इससे पहले भी दो बार प्लास्टर गिर चुका है। हालांकि उस समय विद्यालय बंद होने के कारण कोई छात्रा मौजूद नहीं थी और बड़ा हादसा टल गया था। इस बार छात्राएं कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थीं, तभी छत का प्लास्टर उनके ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी संग मिलकर पति की कनपटी में मारी थी गोली, अब हत्यारी पत्नी-आशिक जीवन भर रहेंगे सलाखों के पीछे

एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट
पटेरा स्वास्थ्य केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर अभिषेक पटेल ने बताया कि हादसे में करीब आठ छात्राएं घायल हुई हैं। एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उसे सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य छात्राओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है। यदि किसी की स्थिति बिगड़ती है तो उसे भी जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

प्रशासन ने मांगी जर्जर भवनों की रिपोर्ट
पटेरा बीआरसी मुकेश गुजरे ने बताया कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पटेरा क्षेत्र के सभी स्कूलों और छात्रावासों से भवनों की स्थिति की जानकारी मांगी गई है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिन कमरों की स्थिति जर्जर है, उनमें बच्चों को नहीं बैठाया जाए।

तहसीलदार बोले- गंभीर छात्राओं को जिला अस्पताल भेजा जा रहा
पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने बताया कि घटना के समय छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। प्लास्टर गिरने से आठ से अधिक छात्राएं घायल हुई हैं। सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जबकि गंभीर चोट वाली छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बालाघाट में निर्माणाधीन भवन में बड़ा हादसा: बेसमेंट से सटी दीवार गिरी, मलबे में दबे तीन मजदूर; दो की हालत खराब


सोते समय होता हादसा तो हो सकती थी बड़ी जनहानि
डॉक्टरों का कहना है कि हादसा दिन में हुआ, जब छात्राएं कमरे में अलग-अलग स्थानों पर बैठकर पढ़ाई कर रही थीं। यदि यही प्लास्टर रात में सोते समय गिरता तो बड़ी संख्या में छात्राएं इसकी चपेट में आ सकती थीं और गंभीर जनहानि हो सकती थी।

वार्डन निलंबित, जांच शुरू
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में पटेरा के राजाबंदी बालिका छात्रावास में छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे ने जांच शुरू कराई। घायल छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर वार्डन को तत्काल निलंबित कर दिया गया। कलेक्टर ने जिम्मेदारी तय कर दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा सभी छात्रावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हादसे में यह छात्राएं घायल
हादसे में ज्योति (10), काजल अहीरवाल (12), बबली पटेल (12), लक्ष्मी बर्मन (12), रश्मि आदिवासी (12), अनामिका (11), वेजू अहिरवार (11) और शिक्षा (10) सहित आठ छात्राएं घायल हुई हैं। सभी का उपचार जारी है, जबकि प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घायल छात्राओं को कराया गया भर्ती

छात्राओं पर गिरा छत का प्लास्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed