फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-police-crack-viragodaya-jain-temple-theft-case

विरागोदय जैन मंदिर चोरी: 2673 KM पीछा कर अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 13 और वारदातें कबूलीं

Sun, 26 Jul 2026 08:30 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

दमोह के विरागोदय जैन मंदिर से 90 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए उत्तराखंड के दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया। छह दिन और 2673 किमी की तलाश के बाद आरोपियों से 20 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों ने मंदिर चोरी सहित 13 अन्य वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
damoh-police-crack-viragodaya-jain-temple-theft-case
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया स्थित विरागोदय जैन मंदिर में दान पेटियों से करीब 90 हजार रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। करीब छह दिन तक चार राज्यों में लगातार तलाश और 2673 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद पथरिया पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मंदिर चोरी की वारदात स्वीकार करने के साथ ही विभिन्न राज्यों में 13 अन्य अपराध करना भी कबूल किया है।

विज्ञापन


22 मई की रात दानपेटियों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 की रात पथरिया के दमोह रोड स्थित विरागोदय जैन मंदिर में दो अज्ञात बदमाशों ने मंदिर परिसर में रखी दो दानपेटियों के ताले तोड़कर करीब 90 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना के बाद मंदिर के प्रबंधक सूरज जैन निवासी खेड़ी, जिला बैतूल ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 234/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में परिंदों का आशियाना महफूज, रानी सराय के सैकड़ों पेड़ों की कटाई पर जारी रहेगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV फुटेज और साइबर सेल बनी सबसे बड़ी कड़ी
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी प्रिया सिंघी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के अलावा तीन अन्य राज्यों में लगातार दबिश दी। करीब 2673 किलोमीटर की यात्रा और छह दिन तक चली तलाश के बाद 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


उत्तराखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत उर्फ राजू (40), निवासी ग्राम फतेहगंज, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) तथा रेशम उर्फ रिंकू (32), निवासी ग्राम गोठा, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने विरागोदय जैन मंदिर में चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई राशि में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों में 13 अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल होने की जानकारी दी है, जिनका सत्यापन संबंधित राज्यों की पुलिस से किया जा रहा है।

न्यायालय में पेश, अन्य मामलों की जांच जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। अब पुलिस अन्य राज्यों में दर्ज मामलों और गिरोह के संभावित अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच, लगातार निगरानी और टीमवर्क की बदौलत अंतरराज्यीय गिरोह तक पहुंचना संभव हुआ। इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि वारदात के बाद दूसरे राज्यों में छिपने वाले अपराधी भी कानून की गिरफ्त से बच नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed