{"_id":"690732829bbdad443e0e33ac","slug":"due-to-old-enmity-the-young-mans-hands-and-legs-were-broken-and-he-was-thrown-into-a-well-damoh-news-c-1-1-noi1223-3582874-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुरानी रंजिश में युवक के हाथ-पैर तोड़कर कुएं में फेंका, लोगों ने कुएं से बाहर निकालकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुरानी रंजिश में युवक के हाथ-पैर तोड़कर कुएं में फेंका, लोगों ने कुएं से बाहर निकालकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रोसरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक भूपत सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल जिला अस्पताल में इलाजरत
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रोसरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक युवक के साथ लाठी, डंडों से पहले मारपीट की। इसके बाद उसे पानी से भरे कुएं में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने यह घटना देखी तो तत्काल ही युवक को कुएं से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना देने के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें-धोखाधड़ी के आरोप में ग्वालियर पहुंचे प्रसिद्ध गायक अदनान सामी, इंदरगंज पुलिस कर सकती है पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
हटा थाना के रोसरा गांव निवासी उधम सिंह ने बताया कि उसका विवाद गांव के ही प्रमोद सिंह, टिक्कू, वीरेंद्र, खलग के साथ चल रहा था। रविवार की दोपहर इन सभी आरोपियों के द्वारा उसके मामा के बेटे भूपत सिंह को घर से बाहर निकाल कर पहले लाठी डंडे से उसके ऊपर हमला कर दिया और जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो घर के नजदीक ही एक कुएं में फेंक कर आरोपी भाग निकले। इस घटना को कुछ स्थानीय लोगों ने देख लिया और तत्काल ही उनके भाई को कुएं से बाहर निकाला और घर पर सूचना दी। वह घायल को पहले हटा सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टर के द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल के भाई ने बताया कि इन्हीं आरोपियों के द्वारा कुछ समय पहले उस पर भी हमला किया था। इसमें उसका एक हाथ टूट गया था और उसमें रॉड डाली हुई है। अब इसके बाद इन्हीं आरोपियों ने उसके मामा के लड़के पर हमला किया है। आरोपी दबंग है इसलिए वह चाहता है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।

घायल जिला अस्पताल में इलाजरत

कमेंट
कमेंट X