सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hot food was being prepared using stolen electricity

MP:  दमोह ग्रामीण अंचल में बिजली चोरी से खाना बना रहे लोग, हीटर जब्त कर दर्ज किए गए प्रकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Damoh: कनिष्ठ अभियंता सरिता रावत ने बताया कि इन गांवों से बीते कुछ समय से लगातार अनावश्यक लोड, केबिल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने और डीओ गिरने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। जब मौके पर जांच की गई तो सामने आया कि गांव के कई उपभोक्ता चोरी की बिजली से हीटर चला रहे थे।

Hot food was being prepared using stolen electricity
हीटर पर बन रहा था खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Trending Videos

दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की बिजली से खाना बनाना अब आम बात होती जा रही है। मंगलवार शाम बिजली विभाग की टीम ने जब कुछ गांवों में छापामार कार्रवाई की, तो कई घरों में लोगों को चोरी की बिजली से हीटर पर खाना बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक घरों से हीटर जब्त कर बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।

यह मामला दमोह दक्षिण संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्र के गांवों का है। बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्यपालन अभियंता एमएल साहू के निर्देशन और कनिष्ठ अभियंता सरिता रावत के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने हथिनी, भूरी, जोरतला और बढ़याऊ सहित कई गांवों में छापामार कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान पाया गया कि कई ग्रामीण अवैध कनेक्शन लेकर नंगे तारों के जरिए हीटर चला रहे थे और उसी पर खाना बना रहे थे। यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। मौके पर ही एक दर्जन से अधिक घरों से बिजली से चलने वाले हीटर जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।


पढ़ें: कुएं में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; कपड़ों से हुई शिनाख्त, डिप्रेशन में थी महिला

कनिष्ठ अभियंता सरिता रावत ने बताया कि इन गांवों से बीते कुछ समय से लगातार अनावश्यक लोड, केबिल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने और डीओ गिरने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। जब मौके पर जांच की गई तो सामने आया कि गांव के कई उपभोक्ता चोरी की बिजली से हीटर चला रहे थे।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण असुरक्षित तरीके से नंगे तारों और घटिया वायरिंग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है। आए दिन बिजली के झटके और आग लगने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों को समझाइश दी गई कि थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में वे अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डाल रहे हैं। बिजली विभाग ने साफ कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed