सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Patrolling party attacked in Rani Durgavati Tiger Reserve

Damoh News: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित कर्मचारियों से मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रात्रि गश्ती के दौरान अज्ञात हमलावरों ने डिप्टी रेंजर व स्टाफ पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने लाठियों से मारपीट की और फरार हो गए। घटना अवैध लकड़ी जब्ती से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

Patrolling party attacked in Rani Durgavati Tiger Reserve
थाने में खड़े वनकर्मी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रात्रि गश्ती के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें डिप्टी रेंजर सहित स्टाफ के अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही रेंजर मौके पर पहुंचे वन अमले की शिकायत पर रहली थाने में अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को खोजबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos


मामला मुहली रेंज की बीट सलैया से जुड़ा हुआ है। यहां शुक्रवार की रात वन अमला शासकीय वाहन से गश्ती कर रहा था। अचानक कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने शासकीय वाहन के सामने बाइक खड़ी कर दी और डिप्टी रेंजर की कालर पकड़कर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। स्टॉफ के लोग बचाने पहुंचे तो उन पर लाठियों से हमला कर दिया और बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। वन अमले ने पहले बलेह चौकी में सूचना दी, लेकिन चोट होने के कारण स्टाफ को उपचार के लिए रहली ले जाया गया। वही उनका शासकीय अस्पताल में उपचार हुआ और फिर पुलिस ने रहली थाने में ही आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यात्रियों से भरी बस पलटी, 24 लोग घायल, एक की मौत, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

दो आरोपियों की हुई पहचान
डिप्टी रेंजर अरुण बागरी के अनुसार शुक्रवार रात स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे। रात करीब 11 बजे अमला छेवला पेट्रोलिंग केम्प के पास रुक गया। 11.30 बजे ग्राम गुडाकलां से अंशुमान भटेले, सुराज खान तथा अन्य दस लोग मुंह बांधकर बाइक से आए और अंशुमान भटेले ने डिप्टी रेंजर को थप्पड़ मार दिया व कॉलर पकड़ कर झूमाझटकी कर दी और दोनों हाथ पकड़ लिए।

सुराज खान और अन्य लोगों ने लाठियों से मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे डिप्टी रेंजर की बायीं आंख, बायें कान के पास, सिर में, बाएं पैर की जांघ में, पिडरी में, कमर तथा दाहिने पैर की जांघ, पिंडरी में चोटें आईं। डिप्टी रेंजर चिल्लाए तो सुरक्षाकर्मी आशीष राय, गोविंद पटैल, हल्लेभाई अहिरवार बचाने आए तो आरोपियों ने सभी पर लाठियों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- धूल और गड्ढों से नर्क बनी इंदौर-देवास रोड, जिम्मेदार बेफिक्र, जनता परेशान

मुहली रेंजर संजीव रंजन ने बताया घटना शुकवार की है। रात्रि में डिप्टी रेंजर अपने स्टाफ के साथ गश्ती पर थे। करीब एक दर्जन लोगों ने छेबला तालाब के समीप खड़े वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले के पीछे यह वजह सामने आ रही है कि 11 सितंबर को एक अवैध लकड़ी से लदी बाइक जब्त की गई थी। उस समय आरोपी भाग गए थे। बाद में अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर उस पर राजसात की कार्यवाही की गई थी।रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया जंगल में शुकवार की रात वनकर्मियों से मारपीट करने का मामला आया था। एक दर्जन लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा बलवा मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है आरोपियों की खोजबीन जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed