{"_id":"68fcb5e2488ff90ad902bcb1","slug":"the-husband-accused-of-killing-his-wife-was-arrested-by-the-police-from-the-forest-damoh-news-c-1-1-noi1223-3553194-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शराब के पैसे न देने पर पत्नी की हत्या, आरोपी जंगल से गिरफ्तार, पांच हजार का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शराब के पैसे न देने पर पत्नी की हत्या, आरोपी जंगल से गिरफ्तार, पांच हजार का था इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
उसकी गिरफ्तारी पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर करीब 10 किमी तक सर्चिंग अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहपुरा खुर्द में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन दिन से जंगल में छिपा था, जिसकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही थी। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार का इनाम भी रखा था।
गैंती मारकर की थी हत्या
जानकारी के अनुसार सोमू आदिवासी सागर जिले के बंडा गांव का रहने वाला था। जिसकी शादी शहपुरा खुर्द थाना राजपुरा में चंदा आदिवासी से हुई थी। आरोपी पति शादी के बाद अपनी ससुराल शहपुरा खुर्द में पत्नी चंदा आदिवासी के साथ रहता था। वह शराब का आदि था और शराब के नशे में आए दिन पत्नी से विवाद करता था। बुधवार दोपहर पति सोमू शराब के नशे में था उसने पत्नी चंदा से शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। पत्नी ने मना कर दिया तो दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद लोहे गैती मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें- शराब खरीदते कैमरे में कैद हुईं छात्राएं, एसडीएम ने दिए निर्देश, जांच में जुटा आबकारी विभाग
रखा गया पांच हजार का इनाम
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पांच हजार का इनाम भी आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित किया था। रजपुरा थाना प्रभारी सरदार सिंह के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी गांव के नजदीक जंगल में छिपा है। करीब दस किमी तक जंगल में सर्चिंग कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जंगल में बसा है गांव
दरअसल शाहपुरा खुर्द गांव जंगल में बसा है दोपहर में हत्या होने के बाद शाम को पुलिस को जानकारी लगी थी। आरोपी भी हत्या करने के बाद शहर की ओर नहीं भागा बल्कि जंगल में जाकर छिप गया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X