फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia Result 2026 Congress Ghanshyam Singh Defeats BJP Ashutosh Tiwari by 6016 Votes

Datia Result: नरोत्तम के गढ़ में कांग्रेस के घनश्याम ने मारी बाजी, BJP के आशुतोष को 6016 वोटों से दी पटखनी

Mon, 03 Aug 2026 06:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 06:27 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी। भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा था। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद हुआ था। जीत को कांग्रेस ने 2028 के लिए अहम संकेत बताया।

विज्ञापन
Datia Result 2026 Congress Ghanshyam Singh Defeats BJP Ashutosh Tiwari by 6016 Votes
दतिया में कांग्रेस ने बाजी मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की चर्चित विधानसभा दतिया के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। ये सीट मप्र के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को लेकर चर्चा में थी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से पराजित किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया। जिला निर्वाचन अधिकारी और दतिया जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मतगणना के सभी 15 दौरों के अंत में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने 22,527 वोट हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। चुनाव में कांग्रेस को 42.39 प्रतिशत, भाजपा को 38.57 प्रतिशत तो तीसरे प्रत्याशी दामोदर यादव को 14.3 प्रतिशत वोट मिले। 
विज्ञापन


आखिरी के राउंड में जीत का अंतर घटा
बता दें कि कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था तो कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनाव लड़ रहे थे। इसके अलावा 19 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। दतिया में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। एक समय घनश्याम सिंह की अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर 12,607 वोटों की बढ़त अजेय लग रही थी, लेकिन भाजपा उम्मीदवार ने अंतिम दौर में इस अंतर को कुछ हद तक कम कर लिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपना विजय प्रमाण पत्र ग्रहण किया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि मैं दतिया की जनता का आभार मानता हूं। जनता ने बहुत साथ दिया। राजेंद्र भारती ने तो चुनाव जिता सकते थे, न हरा सकते थे। मैं मानता हूं भितरघात से वोट कम हुए हैं, नहीं तो जीत और बढ़ी होती। मैं इस जीत को जनता की कृपा मानता हूं। इस जीत से देश में संदेश जाएगा कि भाजपा के अंत की शुरुआत दतिया से हो रही है। 2028 हम जीतेंगे, जो माहौल बनेगा दतिया से, वो पूरे प्रदेश में देश में दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुए दतिया में उपचुनाव?
दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। राजेंद्र भारती की सदस्यता एक पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषसिद्धि के बाद समाप्त हुई। यह मामला वर्ष 1998 का है। आरोप था कि उनकी मां के नाम से संचालित संस्था की बैंक एफडी को नियमों के विपरीत बढ़ाकर उससे राशि निकाली गई। अदालत ने इसे बैंक धोखाधड़ी का मामला मानते हुए सजा सुनाई। हालांकि, बचाव पक्ष का कहना है कि मामला बेहद पुराना है और इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हैं। इस मामले में उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

किस राउंड में कितने वोट किसको मिले
राउंड भाजपा कांग्रेस
पहला राउंड 4551 3367
दूसरा राउंड 3702 4011
तीसरा राउंड 4146 5054
चौथा राउंड 4058 4858
पांचवां राउंड 4282 3757
छठवां राउंड 3311 4809
सातवां राउंड 4071 5580
आठवां राउंड 3540 6828
नौवां राउंड 3758 6694
दसवां राउंड 3957 5349
ग्यारहवां राउंड 2552 3862
बारहवां राउंड 3841  4248 
तेरहवां राउंड 4813 3260
चौदहवां राउंड 6614 3100
पंद्रहवां राउंड 3464 1949
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed