{"_id":"699466fcba9c6dd7580427e1","slug":"a-young-man-was-brutally-murdered-in-broad-daylight-in-sevdha-datia-datia-news-c-1-1-noi1454-3961950-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: सेवढ़ा में दिनदहाड़े युवक की पत्थर और बका मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: सेवढ़ा में दिनदहाड़े युवक की पत्थर और बका मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार
सेवढ़ा के बस स्टैंड क्षेत्र में 40 वर्षीय अखिलेश यादव की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर और बका से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक युवक की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बस स्टैंड क्षेत्र स्थित अंगद मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय युवक पर पत्थरों और बका से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
मृतक की पहचान अखिलेश यादव निवासी ग्राम ईगुई, जिला भिंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश सेवढ़ा में दूध डेयरी का संचालन करता था और पिछले कुछ समय से यहीं रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय कुछ अज्ञात लोग अचानक उसके पास पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले पत्थरों से वार किया, फिर धारदार बका से कई प्रहार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्का जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनी।
ये भी पढ़ें- 'अंजाम पता था फिर भी बच्चों को बांटा जहर, राहत दी तो उठ जाएगा भरोसा', हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमले में पत्थर और बका के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से एक कट्टा भी बरामद किया गया है, हालांकि गोली चलने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर, सेवढ़ा क्षेत्र में चर्चा है कि मृतक बीती रात कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर दफीना निकालने गया था। इसके बाद आज उन्हीं लोगों से उसका विवाद हुआ, जो इस हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पूरे कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X