सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia News: Several former sarpanches disqualified for 6 years in Panchayat scam

Datia News: दतिया में पंचायत घोटालों पर बड़ी कार्रवाई, कई पूर्व सरपंच 6 साल के लिए अयोग्य घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने कई पूर्व सरपंचों को छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया। संबंधित सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी गई और शासकीय राशि की वसूली के निर्देश दिए गए। कार्रवाई से पंचायत स्तर पर जवाबदेही बढ़ी।

Datia News: Several former sarpanches disqualified for 6 years in Panchayat scam
घोटाला कार्यालय। - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार

दतिया जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर शासकीय राशि निकालकर काम न कराने के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से लंबित शिकायतों और जांच प्रक्रियाओं के बाद कई पूर्व सरपंचों और सचिवों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दोषी पाए गए जनप्रतिनिधियों को छह वर्ष के लिए पंचायत चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया है। वहीं संबंधित सचिवों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं। साथ ही निकाली गई राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos


जनपद पंचायत दतिया की ग्राम पंचायत भागोर में ई-कक्ष निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि आहरित की गई थी, लेकिन मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं पाया गया। जांच में अनियमितता सिद्ध होने पर तत्कालीन सरपंच रजनी अहिरवार को छह साल के लिए पंचायत सदस्य बनने से अयोग्य करार दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर कठोर वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्राम पंचायत भिटोरा में किचन शेड निर्माण के लिए 60 हजार रुपये निकाले गए, परंतु कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। इस मामले में तत्कालीन सरपंच विक्रम दांगी को छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। साथ ही उस समय पदस्थ सचिव वीरेन्द्र दांगी की एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया है। ग्राम पंचायत सुजैड़ में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के नाम पर 50 हजार रुपये की राशि का समुचित उपयोग नहीं पाया गया। जांच उपरांत तत्कालीन सरपंच अरविन्द यादव को छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इस प्रकरण में जिम्मेदार सचिव धर्मेन्द्र यादव और राधेश्याम यादव की वेतन वृद्धि पर भी रोक लगाई गई है। बरगांय पंचायत में तीन अलग-अलग निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख 34 हजार 560 रुपये की राशि निकाली गई थी।

ये भी पढ़ें- 'अंजाम पता था फिर भी बच्चों को बांटा जहर, राहत दी तो उठ जाएगा भरोसा', हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी

हालांकि बाद में राशि जमा कराई गई, लेकिन वित्तीय अनियमितता सिद्ध होने पर पूर्व सरपंच लली को छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया। संबंधित सचिव नरेन्द्र शर्मा की एक वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। दिसवार पंचायत में पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए 13 हजार 500 रुपये आहरित किए गए थे, जबकि मौके पर निर्माण नहीं मिला और राशि भी समय पर जमा नहीं की गई। इस मामले में भी संबंधित को छह वर्ष के लिए पंचायत से बाहर कर दिया गया है।

वहीं, बुहारा पंचायत में 71 हजार 365 रुपये के निर्माण कार्यों में अनियमितता सामने आई। इस प्रकरण में तत्कालीन सचिव कुसुमा कुशवाहा को छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है, जबकि जिम्मेदार सचिव ईश्वरनाथ दांगी और कौशलकिशोर दांगी की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय राशि के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed